फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इंसाफ मांग रही महिलाओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, जमकर हुई नोकझोंक, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Dec 2018 09:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
Protest For Justice
संगमनगरी में इंसाफ के लिए दो बहनों को सड़क पर उतरना पड़ा। सोमवार को इंसाफ मांग रही दो बहनों ने एसआरएन अस्पताल मोड़ पर जाम लगा दिया, उनके समर्थन में छात्रनेता नेहा यादव भी आ गई। जाम हटाने आई पुलिस के साथ लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाने की कोशिश की तो नोकझोंक के साथ झड़प भी हुई।
विज्ञापन

2 of 10
Protest For Justice
इस दौरान प्रदर्शन कर रही एक महिला ने इंस्पेक्टर जार्जटाउन का बैज नोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

3 of 10
Protest For Justice
सोनी और मोनी निषाद कीडगंज के चौखंडी की रहने वाली हैं। उनका आरोप है कि मकान कब्जाने की नीयत से मंत्री के इशारे पर कुछ लोग उनसे आए दिन मारपीट करते हैं। 27 दिसंबर को भी घर में घुसकर उनसे मारपीट की गई। इसका मुकदमा भी हुआ, लेकिन मंत्री के दबाव में कीडगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

4 of 10
Protest For Justice
कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार दोपहर 2.15 बजे के करीब दोनों बहनों ने एसआरएन अस्पताल मोड़ पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही छात्रनेता नेहा यादव को मामले की जानकारी हुई तो वह और उसके समर्थक भी प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन

5 of 10
Protest For Justice
जाम की सूचना पर जार्जटाउन व कीडगंज पुलिस भी पहुंच गई। जार्जटाउन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो नोकझोंक होने लगी। जबरन हटाने पर प्रदर्शनकारी विरोध करने लगे जिससे उनमें व पुलिसकर्मियों में जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन

6 of 10
Protest For Justice
आरोप है कि छात्रनेता नेहा व इंस्पेक्टर जार्जटाउन निशिकांत राय के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें उनके कंधे पर लगा बैज नोच लिया गया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठी भांजी और नेहा समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से चार महिलाएं थीं जिन्हें महिला थाने भेजा गया जबकि चार अन्य को जार्जटाउन थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

7 of 10
Protest For Justice
इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर नेहा यादव ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उससे अभद्रता की। 

8 of 10
Protest For Justice
11वीं की छात्रा को भी पकड़ा, परिजन परेशान
एसआरएन मोड़ पर हुए हंगामे में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 11वीं की छात्रा को भी पकड़ लिया है। राजापुर में रहने वाली छात्रा के पिता एनसीजेडसीसी में कार्यरत हैं। रानी रेवती देवी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा राष्ट्रीय स्तर की नृत्यांगना है और एक दिन पहले ही उदयपुर में संपन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटी है।

9 of 10
Protest For Justice
छात्रा के भाई ने बताया कि वह बहन को लेकर रामबाग स्थित डांस क्लास में छोड़ने जा रहा था। एसआरएन मोड़ पर जाम देख भाई-बहन वहीं रुक गए। तभी वहां हंगामा होने लगा और इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी बहन को पकड़कर जीप में बैठा लिया और थाने भेज दिया।
विज्ञापन

10 of 10
Protest For Justice
छात्रा के माता-पिता का आरोप है कि महिला थाने पहुंचकर उन्होंने बेटी के निर्दोष होने की बात बताई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहा कि बेटी को नचाने का शौक है तो अब मजा भुगतो। इसके बाद परिजन रोते हुए चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें