Kumbh 2019
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत का सामान खरीदने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मेला प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों में दुकानों के लिए स्थान निर्धारित किया है। इसमें पूजन सामाग्री, कपड़े, बर्तन, प्रसाधन सामाग्री, हस्त शिल्प, खिलौने एवं सजावटी सामान समेत अन्य दुकानें खोली जाएंगी। एसडीएम राजीव कुमार राय का कहना है कि दुकानों के आवंटन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। 15 जनवरी से पहले विभिन्न सेक्टरों में दुकानों का संचालन शुरू हो जाएगा।