फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की फैक्ट्रीः एएन झा हॉस्टल से मेधा का उत्पादन ठप, न पहले जैसा माहौल न ही छात्र

Mon, 05 Sep 2022 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किसी जमाने में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त माने जाने वाले इस ऐतिहासिक छात्रावास के भवन की छत और दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। 1885 में बने हॉस्टल की हालत यह हो चुकी है कि जिन कमरों में कभी आईएएस-पीसीएस बनने वाली मेधा की बारिश होती थी।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : एएन झा हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
आईएएस-पीसीएस की फैक्टी कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अमर नाथ झा हॉस्टल का पिछले एक दशक में संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में परिणाम शून्य रहा है। अब न वहां पहले जैसे प्रतियोगी छात्र रहे, न ही उन दिनों जैसा माहौल। पीसीएस में भी पिछले चार वर्षों में सिर्फ एक अभ्यर्थी का ही चयन हो सका है। ऐसे में पूरब के आक्सफोर्ड के इस हॉस्टल का दबदबा अब न के बराबर रह गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : एएन झा हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
किसी जमाने में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त माने जाने वाले इस ऐतिहासिक छात्रावास के भवन की छत और दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। 1885 में बने हॉस्टल की हालत यह हो चुकी है कि जिन कमरों में कभी आईएएस-पीसीएस बनने वाली मेधा की बारिश होती थी, वहां अब जरा-सी बरसात होने पर सिर छिपाने के लिए जगह ढूंढनी पड़ रही है। 130 कक्षों वाले इस छात्रावास की दीवारें गौरवशाली अतीत को समेटे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : एएन झा हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मेस। - फोटो : अमर उजाला।
शोध छात्र कुंवर प्रताप सिंह और राजवीर सिंह इस हॉस्टल के अतीत की बात शुरू होते ही कहते हैं कि अब वो सब ढह चुका है। वे बताते हैं कि कभी इस छात्रावास के हर कमरे से आईएएस निकलते रहे हैं। कक्ष संख्या -17 के अंत:पुरवासी छात्र राजवीर की मानें तो इस कमरे से तीन आईएएस निकल चुके हैं।

4 of 5
Prayagraj News : एएन झा हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मेस। - फोटो : अमर उजाला।
यही वजह है कि इस कक्ष में अशोक स्तंभ भी लगा हुआ है। वह अफसोस जताते हैं कि पहले जहां इस छात्रावास में प्रतियोगी छात्रों की संख्या अधिक होती थी, वहीं अब अधिकतर कक्षों में शोध छात्र ही रह रहे हैं। गनीमत है कि इस छात्रावास में 24 घंटे बिजली-पानी और वाईफाई की सुविधा मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : एएन झा हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
इस छात्रावास से जुडे़ बड़े नाम:
इस हॉस्टल से विविध सेवाओं के सौ से अधिक अधिकारी चयनित हो चुके हैं। न्यायमूर्ति मारकंडेय काटजू, गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, भजन गायक अभिजीत घोसाल, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जैसी कई हस्तियां भी यहीं की देन हैं। 


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हॉस्टल के रखरखाव के लिए बजट नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से भवन को लेकर कुछ दिक्कतें बनी हुई हैं। - प्रदीप सिंह, हॉस्टल अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें