श्रंग्वेरपुर में शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
- फोटो : prayagraj
गांवों में ही आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम, गिनती के समर्थक रहे मौजूद
जिले में कुल 1540 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 19820 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं, लेकिन इनमें से नौ हजार से अधिक पद खाली रह गए हैं। इसकी वजह से सिर्फ 622 ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा। कोरम के अभाव में अन्य ग्राम पंचायतों का गठन अभी नहीं हो पाएगा। पहले दिन 348 प्रधान तथा संबंधित गांव के सदस्यों को शपथ लेनी थी, लेकिन बहरिया के एक गांव में दो दिन पहले हत्या हो गई थी। इसलिए वहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। डीपीआरओ ने बताया कि वहां बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा तकनीकी कारणों से कई अन्य गांवों में भी आयोजन नहीं हो सका।