फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान के सवाल पर एकजुट हुआ प्रयागराज, बंद का दिखा असर

Wed, 10 Mar 2021 01:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
पहचान के गहराते संकट ने मंगलवार को शहर के लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। शिक्षा सेवा अधिकरण के मुद्दे पर पर वकीलों के आहूत प्रयागराज बंद को व्यापारियों, शिक्षकों और छात्रों का व्यापक समर्थन मिला।

 
विज्ञापन

2 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
शहर के प्रमुख बाजार चौक, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, खुल्दाबाद, जीरो रोड, कटरा, अल्लापुर, ममफोर्डगंज आदि में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। शाम चार बजे तक किसी भी दुकान का शटर नहीं उठा।

 
विज्ञापन

3 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
बंद के समर्थन में सुभाष चौराहे पर आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं के अलावा तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार को न सिर्फ प्रयागराज की अस्मिता से खिलवाड़ बंद करने की चेतावनी दी बल्कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन और लंबा चलाने की भी बात कही।

 

4 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
शिक्षा अधिकरण की प्रधान पीठ प्रयागराज में बनाने के लिए पिछले पखवाड़े भर से आंदोलन कर रहे वकीलों को व्यापारियों, शिक्षकों, कर्मचारी संगठनों, छात्र संगठनों और तमाम ट्रेड यूनियन का व्यापक समर्थन मिल रहा है। नौ मार्च को प्रयाराज बंद का आह्वान किया गया था। बंदी का पूरे शहर में असर दिखाई दिया। गली मोहल्लों को छोड़ दें तो किसी भी प्रमुख बाजार में दुकानों के ताले नहीं खुले।
विज्ञापन

5 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप को बंदी से बाहर रखा गया था ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली। सिविल लाइंस क्षेत्र की सभी दुकानें, मॉल और शॉपिंग काम्पलेक्स पूरी तरह से बंद रहे। 
 
विज्ञापन

6 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
सुभाष चौराहे पर हुई आम सभा में हजारों की संख्या में अधिवक्ता, व्यापारी, छात्र व शिक्षक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर से कहा कि प्रयागराज जो कि धर्म, शिक्षा, साहित्य, न्याय और राजनीति की नगरी है तथा देश को हर क्षेत्र में हमेशा दिशा दी है, यहां स्थित तमाम महत्वपूर्ण कार्यालयों को एक-एक करके लखनऊ ले जाया जा रहा है। इससे न सिर्फ इस शहर के गौरव का क्षरण हो रहा है बल्कि व्यापार  को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

7 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
सभा की अध्यक्षता कर रहे हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वकीलों की आम सभा में दस मार्च को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

सभा को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राधारमण मिश्र, कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सीपी शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सुशांत केसरवानी, सुहेल अहमद, लालू मित्तल, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह सहित दर्जनों व्यापारी, छात्र व शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।

8 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj

मंजूर नहीं प्रयागराज के महत्व को कम करने कोशिश

प्रयागराज की अस्मिता से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ यहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पिछले कई वर्षों से इस बात की कोशिश जारी है कि यहां की महत्वपूर्ण संस्थाओं को हटाकर लखनऊ ले जाया जाए। कई बड़े सरकारी कार्यालयों को पिछले कुछ वर्षों के दौरान हटा दिया गया है।

 

9 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
इसका असर इस शहर के उद्योग व्यापार पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को प्रयागराज बंद के दौरान सुभाष चौराहे पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने इन्हीं मुद्दों पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

प्रयागराज की गरिमा को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन से दूरी बनाए यहां के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों पर भी मंच से तीखे कटाक्ष किए गए। लोगों में इस बात की नाराजगी दिखाई दी कि उनके वोट से मंत्री, विधायक बनने वाले लोग उन्हीं के मुद्दे पर दूरी बनाए हुए हैं। 

10 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj

अधिकरण के मुद्दे पर कचहरी के वकीलों का मिला समर्थन

शिक्षा सेवा अधिकरण के मुद्दे पर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। कचहरी के वकीलों ने प्रयागराज के बंद का भी समर्थन किया।

जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री प्रमोद सिंह नीरज और विद्याभूषण द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को संघ की आम सभा संघ के अध्यक्ष राधारमण मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने शिक्षा सेवा अधिकरण की मुख्य पीठ लखनऊ में बनाए जाने का विरोध जताया और न्यायिक कार्य से विरत रहे ।
 

11 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj
अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के द्वारा प्रयागराज बंद का पूर्ण समर्थन किया एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण की प्रधान पीठ प्रयागराज में स्थापित किए जाने की मांग की है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
prayagraj band - फोटो : prayagraj

यूथ लायर्स ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

 यूथ लायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में मंगलवार को वकीलों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। युवा अधिवक्ता शिक्षा सेवा अधिकरण के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के सामने सरकार विरोधी नारा लगाते हुए एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव मनोरथ शुक्ला ने बताया कि सेवा अधिकरण के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन में सैकड़ों वकीलों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर पहुंचकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें