प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस आयुक्त जोगेंद्र के सामने दर्दनाक मंजर देखने को मिला। अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो चुके विशेष गुप्ता खुद को संभाल नहीं पाया और पुलिस आयुक्त के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। हाथ जोड़कर विशेष ने पुलिस आयुक्त से कहा, साहब, मेरे चारों भाइयों को बचा लीजिए... वह उन्हें भी मार देगा।
प्रयागराज के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन पर पुलिस को बिना सूचना दिए आरोपी हिमांशु यादव और युवती के बीच पंचायत कर दोनों में समझौता कराने का आरोप है। पुलिस जांच में पता चला कि हिमांशु और युवती फरवरी में बिना बताए घर से चले गए थे। इसके बाद गांव में मामला पहुंचा तो ग्राम प्रधान गुड्डू की मौजूदगी में पंचायत हुई थी।
पंचायत के बाद दोनों वापस आए थे। हालांकि, इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते इस विवाद की जानकारी पुलिस को दी जाती तो आगे की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती थी। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान गुड्डू को भी गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 12
घटना की जानकारी लेते पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहब, मेरे भाइयों को बचा लीजिए... वह उन्हें भी मार देगा
गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस आयुक्त जोगेंद्र के सामने दर्दनाक मंजर देखने को मिला। अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो चुके विशेष गुप्ता खुद को संभाल नहीं पाया और पुलिस आयुक्त के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। हाथ जोड़कर विशेष ने पुलिस आयुक्त से कहा, साहब, मेरे चारों भाइयों को बचा लीजिए... वह उन्हें भी मार देगा।
विज्ञापन
3 of 12
घटना के बाद रोती बिलखती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह कहते हुए उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। परिवार में अब बाकी सदस्यों की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। विशेष ने अधिकारियों को बताया कि आरोपी हिमांशु यादव पहले भी कई बार धमकी दे चुका था। उसका कहना था कि यदि उसकी बहन की शादी उससे नहीं कराई गई तो परिवार को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर छाई हिमांशु की प्रेम कहानी
पोस्ट में शादी की गुहार लिखा- घरवालों की वजह से नहीं हो पा रही शादी
नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद कई पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारोपी हिमांशु यादव और पीड़ित परिवार की किशोरी के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर भी थी। दोनों के संबंधों को लेकर फेसबुक पर भी पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
5 of 12
अमरावती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, किशोरी के नाम से बने फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट डाली गई थी। इसमें दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई गई थी। पोस्ट में लिखा था कि दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवारों की वजह से नहीं हो पा रही है। यदि शादी नहीं हुई तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
6 of 12
इंद्रावती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेसबुक पोस्ट पर दोनों के नाम का जिक्र करते हुए शादी कराने की गुहार लगाई गई थी। पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्ट कब और किस परिस्थिति में की गई थी। पुलिस जांच के मुताबिक, हिमांशु और किशोरी के बीच लंबे समय से नजदीकी संबंध थे। फरवरी में दोनों के घर से बिना बताए चले जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
7 of 12
मृतक श्याम लाल की यही किराना की दुकान है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में गांव में पंचायत के बाद दोनों वापस आए थे। इसके बाद परिवार ने किशोरी को उसके ननिहाल भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को ननिहाल भेजे जाने के बाद हिमांशु नाराज हो गया और परिवार को धमकियां देने लगा। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
8 of 12
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में पसरा मातम
तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतकों के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं के रोने-बिलखने की आवाज पूरे माहौल को गमगीन कर रही थी। ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा भी है। लोगों का कहना है कि परिवार को पहले से मिल रही धमकियों पर यदि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद इतना बड़ा कांड नहीं होता।
9 of 12
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस नेता ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
तिहरे हत्याकांड को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष और यूपीसीसी सदस्य नमस्ते यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेजा के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या ने प्रयागराज की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अब लोग अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं।
10 of 12
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर
प्रयागराज के मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में शादी की राह में रोड़ा बन रहे एक परिवार के तीन लोगों की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर के अहाते से लेकर बाहर तक पड़े मिले। आरोप है कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों राजन यादव और निहाल गौतम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मरने वालों में किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल गुप्ता (65) और दो बड़ी मां अमरावती (55) और इंद्रावती (60) शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर चौकी इंचार्ज रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। उधर, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लग गई।
11 of 12
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम लाल गुप्ता पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। दो भाई दूधनाथ और मंजेश की मौत हो चुकी है। नेब्बू लाल बंगलूरू में और रामधनी परिवार के साथ राजस्थान में रहते हैं। गांव में श्याम लाल और उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी फूलकली, नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी एक साथ रहते थे।
साथ में ही मंजेश की पत्नी, उनके चार बेटे आशीष, विशेष, विवेक, शिवांश और दो बेटियां भी रहती हैं, लेकिन वारदात के दिन मंजेश की पत्नी अपने परिवार के साथ भाई के घर गई थीं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक श्याम लाल के घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया।
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोगों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। खूंटे से सिर पर वार कर श्यामलाल, अमरावती और इंद्रावती को बेरहमी से मार डाला। श्यामलाल की पत्नी फूलकली को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मंगलवार सुबह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ साक्ष्य जुटाए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।