प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शादी में रोड़ा बने किशोरी के बड़े पापा और दो बड़ी मां की निर्मम हत्या पड़ोस में रहने वाले युवक ने की थी। आरोपियों ने घर में घुसकर खूंटे से सिर पर वार कर तीनों को मौत के घाट उतारा था। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लगी है। मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रयागराज के मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में शादी की राह में रोड़ा बन रहे एक परिवार के तीन लोगों की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर के अहाते से लेकर बाहर तक पड़े मिले। आरोप है कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों राजन यादव और निहाल गौतम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मरने वालों में किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल गुप्ता (65) और दो बड़ी मां अमरावती (55) और इंद्रावती (60) शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर चौकी इंचार्ज रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। उधर, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
2 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम लाल गुप्ता पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। दो भाई दूधनाथ और मंजेश की मौत हो चुकी है। नेब्बू लाल बंगलूरू में और रामधनी परिवार के साथ राजस्थान में रहते हैं। गांव में श्याम लाल और उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी फूलकली, नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी एक साथ रहते थे।
विज्ञापन
3 of 15
मृतक श्याम लाल की यही किराना की दुकान है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ में ही मंजेश की पत्नी, उनके चार बेटे आशीष, विशेष, विवेक, शिवांश और दो बेटियां भी रहती हैं, लेकिन वारदात के दिन मंजेश की पत्नी अपने परिवार के साथ भाई के घर गई थीं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक श्याम लाल के घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया।
4 of 15
घटना के बाद रोती बिलखती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोगों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। खूंटे से सिर पर वार कर श्यामलाल, अमरावती और इंद्रावती को बेरहमी से मार डाला। श्यामलाल की पत्नी फूलकली को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
मंगलवार सुबह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ साक्ष्य जुटाए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
6 of 15
अमरावती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार को खत्म करने की दी थी धमकी
पुलिस बयान में परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु यादव मंजेश की बेटी से शादी करना चाह रहा है। घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। शादी की खिलाफत करने पर हिमांशु ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने अपने साथियों संग वारदात को अंजाम दिया। हिमांशु का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार था।
विज्ञापन
7 of 15
इंद्रावती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में पता चला कि हिमांशु और किशोरी फरवरी में बिना बताए घर से चले गए थे। गांव में पंचायत हुई तो दोनों वापस आए। किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल इस रिश्ते का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने भतीजी को उसकी ननिहाल भेज दिया था। इस फैसले से हिमांशु उनसे नाराज था। शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
8 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमकियों के साये में जी रहा था पीड़ित परिवार
मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद जो कहानी सामने आ रही है, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे कई महीनों से चल रहा दबाव, धमकियां और एकतरफा प्रेम संबंध का विवाद था।
9 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का दावा है कि आरोपी युवक, किशोरी से शादी करने की जिद पर अड़ा था। विरोध करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। यही वजह थी कि युवती को चार माह पहले घर से दूर उसके ननिहाल भेज दिया गया था।
10 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड में जान गंवाने वाले श्यामलाल गुप्ता के छोटे भाई मंजेश गुप्ता की वर्ष 2021 में बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सरस्वती देवी पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। चार बेटों और दो बेटियों का पालन-पोषण करने के लिए वह मजदूरी करती थीं। आर्थिक तंगी के बीच किसी तरह परिवार की गाड़ी चल रही थी। इसी बीच बड़ी बेटी को लेकर शुरू हुए विवाद ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
11 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार, गांव का ही हिमांशु यादव बड़ी बेटी से शादी करना चाहता था। किशोरी और उसके परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद वह लगातार दबाव बनाने लगा। वह रास्ते में रोककर बात करने की कोशिश करता था। घर के आसपास मंडराता और परिवार को धमकाता था।
12 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार उसने खुलेआम कहा था कि शादी नहीं हुई तो पूरा परिवार इसकी कीमत चुकाएगा। युवक की धमकियों से भयभीत होकर सरस्वती देवी ने करीब चार माह पहले बेटी को मांडा क्षेत्र के राजापुर स्थित ननिहाल भेज दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि वहां रहने से बेटी सुरक्षित रहेगी और विवाद शांत हो जाएगा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच जाता था। किशोरी का पीछा करता था। परिवार की चिंता और बढ़ गई थी।
13 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक सप्ताह पहले मायके गई थी सरस्वती
परिजनों के मुताबिक, सरस्वती देवी अपने बच्चों के साथ करीब एक सप्ताह पहले मांडा के राजापुर स्थित मायके गई थीं। वहां किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह सोमवार को बच्चों के साथ गांव लौटने वाली थीं, लेकिन किसी कारण से उनका आना टल गया।
14 of 15
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकायतें होती रहीं लेकिन नहीं मिला भरोसा
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। युवक की ओर से दी जा रही धमकियों और उसके व्यवहार की जानकारी भी पुलिस को दी गई थी। परिवार को उम्मीद थी कि पुलिस हस्तक्षेप करेगी और मामला शांत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मृतका सरस्वती देवी के बेटे विशेष गुप्ता का कहना है कि परिवार लगातार डर के साए में जी रहा था। आरोपी की धमकियां इतनी बढ़ गई थीं कि घर के लोग अकेले बाहर निकलने से भी घबराने लगे थे।
घटना की जानकारी लेते पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही के आरोप में रामनगर पुलिस चौकी के दरोगा रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।- जोगेंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त, प्रयागराज