फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तिहरा हत्याकांड: एक-दूसरे के ऊपर महिलाओं की लाशें, कमरे में लिखा फोन नंबर; पीएसी जवान बेटे से कनेक्शन

Wed, 05 Aug 2026 10:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी के प्रयागराज में किराये के कमरे में मूक-बधिर दंपती और एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सिलिंडर से प्रहार करने की आशंका जताई गई है। तीनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को मृतकों के कमरे से एक मोबाइल नंबर मिला है। मामले का वाराणसी में पीएसी जवान के मूक-बधिर बेटे से कनेक्शन जुड़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 11
prayagraj triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज के शाहगंज के गढ़ीकलां में किराये के कमरे में रह रहे मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह तीनों के शव कमरे में खून से लथपथ मिले। तीनों के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। मौके पर खून लगा सिलिंडर मिला है। आशंका है कि उसी से प्रहार किया गया। तीनों मृतकों में से किसी का पहचान पत्र कमरे में नहीं मिला। इससे उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

गढ़ीकलां में सुशीला देवी का दो मंजिला मकान है। पति की मौत हो चुकी है। वह बेटे पंकज के साथ भूतल पर रहती हैं। बेटा ऑटो-रिक्शा चलाता है। मकान में चार किरायेदार रहते हैं। दूसरी मंजिल पर अतुल सिंह, धनंजय सिंह, ऋषि सिंह रहते हैं। तीनों रेलवे स्टेशन पर खाने का सामान बेचते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद शवों को लेकर जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली मंजिल पर करीब 35 वर्षीय युवक 32 वर्षीय पत्नी के साथ पिछले छह माह से रह रहा था। दोनों बोल और सुन नहीं सकते थे। इसलिए मोहल्ले वाले उन्हें गूंगा गूंगी नाम से पुकारते थे। दोनों कबाड़ बीनकर घर चलाते थे।
विज्ञापन

3 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खड़ी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रोजाना सुबह करीब छह बजे घर से निकलते थे लेकिन मंगलवार को कमरे से बाहर नहीं आए। सुबह करीब सात बजे मकान मालकिन को दंपती के कमरे का दरवाजा खुला मिला। झांककर देखा तो पति-पत्नी और 45 वर्षीय महिला के शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे।
 

4 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खड़ी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीतर का दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं। बेटे और पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। कोतवाली एसीपी रवि गुप्ता, शाहगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दूसरी महिला भी मूक-बधिर थी। वह रात में इनके घर क्यों आई, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

5 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-दूसरे के ऊपर मिले महिलाओं के शव
पुलिस जब कमरे में पहुंची तो भीतर का दृश्य निर्ममता की कहानी बयां कर रहा था। दोनों महिलाओं के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे। युवक का शव अलग था। कमरे में सामान बिखरा था। सबूत जुटाते समय पुलिस को शराब की खाली बोतल भी मिली।
विज्ञापन

6 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में पता चला कि रात में कमरे में शराब पी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के दो युवकों को हिरासत में लिया है। मकान मालकिन के बेटे से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खौफ में बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी में पीएसी जवान के मूक-बधिर बेटे से जुड़ रहा कनेक्शन
तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को मृतकों के कमरे से एक मोबाइल नंबर मिला है। यह नंबर वाराणसी में रहने वाले एक मूक-बधिर युवक का है। इसके पिता पीएसी में दीवान पद पर तैनात हैं।

8 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने युवक से संपर्क कर पूछताछ के लिए उसे प्रयागराज बुलाया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक और वाराणसी के युवक के बीच क्या संबंध था? उसका मोबाइल नंबर मृतक के पास कैसे पहुंचा। 

9 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लेटफॉर्म एक के पास अक्सर रहता था मृतक युवक 
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवक अक्सर प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के आसपास रहता था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर भी जांच तेज कर दी है। पुलिस की एक टीम पूरे स्टेशन परिसर में घूमकर मृतक की फोटो दिखा रही है। वहां मौजूद वेंडरों, दुकानदारों, सफाईकर्मियों से जानकारी जुटा रही है।

 

10 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद शवों को लेकर जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किरायेदार बोला- रात में सुनी आवाज 
मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले हरदोई निवासी ऋषि सिंह ने बताया कि वह आठ माह से इस मकान में रह रहा है। रात में उसने किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनी। लगा किसी ने सिलिंडर पटक दिया है। नींद में होने की वजह से ध्यान नहीं दिया। सुबह उठने पर पता चला कि नीचे वाले कमरे में तीन लोगों की हत्या हो गई है।
विज्ञापन

11 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके से तीन लोगों के शव मिले हैं। सभी के शरीर पर चोट के निशान हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।- मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें