फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः छावनी में तब्दील रहा शहर, चप्पे-चप्पे पर रही फोर्स

Fri, 20 Dec 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
नागरिकता संशोधन बिल(सीएबी) के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए बृहस्पतिवार को शहर छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। हर तरफ भारी फोर्स देखकर आम शहरी भी दहशत में रहे। वाटर कैनन, टियर गैस गन समेत दंगा नियंत्रण के अन्य उपकरणों से लैस जवान दिनभर अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च करते रहे। देर शाम तक जवानों संग अफसर भी शहर भर में भ्रमण करते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
कैब के विरोध में एक दिन पहले ही सपा समेत विभिन्न संगठनों की ओर से बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से रात में ही प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके तहत बृहस्पतिवार सुबह ही शहर भर में चौतरफा भारी फोर्स उतार दी गई। जार्जटाउन में सपा कार्यालय के बाहर व बालसन चौराहे, कर्नलगंज में कलेक्ट्रेट, मुस्लिम बोर्डिंग समेत तमाम हॉस्टलों, सिविल लाइंस में सुभाष व हनुमान मंदिर चौराहा, पीडी टंडन पार्क के बाहर, पुराने शहर में चौक, घंटाघर, जानसेनगंज समेत अन्य इलाकों में जगह-जगह पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात कर पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक आरएएफ के जवान भी लगा दिए गए। ड्यूटी पर लगाए गए सभी जवानोें को दंगा नियंत्रण उपकरणेां से लैस किया गया था। दोपहर मेें सुभाष चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों के जुटने पर फोर्स ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस प्रशासन के अफसरों ने बात की और उन्हें समझाया। जिसके बाद वह वापस चले गए।

4 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
एसपी सिटी ने संभाली सिविल लाइंस में कमान    
उधर पुलिस प्रशासन के अफसर भी लगातार शहर में भ्रमण करते रहे। सिविल लाइंस व आसपास के इलाकों में फोर्स की कमान एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संभाली, वहीं अन्य अफसर कर्नलगंज, जार्जटाउन व पुराने शहर में मौजूद रहे। एसपी सिटी लगातार आरएएफ के जवानों को लेकर एमजी मार्ग समेत सिविल लाइंस में अन्य स्थानों पर गश्त करते रहे। साथ ही प्रदर्शनकारियों को समझाते भी रहे। उधर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी लगातार शहर भर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

5 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
चौक में जुलूस के बाद फ्लैग मार्च
उधर पुराने शहर में कैब के विरोध में दोपहर में जुलूस निकाले जाने के दौरान पुलिस बेहद सतर्क नजर आई। चारों ओर से घेरा बनाकर पुलिसकर्मी जुलूस के साथ-साथ चलते रहे।
विज्ञापन

6 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
पीडी टंडन पार्क के बाहर खड़ी रही वाटर कैनन वैन

शहर भर में फोर्स की तैनाती के साथ ही प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पीडी टंडन पार्क के बाहर खास इंतजाम किए गए थे। यहां दो सीओ व तीन थानों की फोर्स के साथ ही वाटर कैनन वैन का भी इंतजाम किया गया था। इसके अलावा पार्क के चारों ओर आरएएफ के जवान भी मुस्तैद किए गए थे। अघोषित रूप से एहतियान पार्क में इंट्री भी बैन कर दी गई थी। कड़े सुरक्षा इंतजाम देखकर पार्क के सामने से होकर गुजरने वाले राहगीर भी सहमे रहे। 
विज्ञापन

7 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

8 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

9 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

10 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

11 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

12 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

13 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa

14 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa
विज्ञापन

15 of 15
protest in prayagraj against caa - फोटो : प्रयागराज
protest in prayagraj against caa
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें