प्रयागराज बवाल: कोई शटर के पीछे छिपा... किसी ने भागकर बचाई जान, व्यापारियों का दर्द, नकदी और सामान भी लूट लिया
Tue, 01 Jul 2025 09:41 AM IST
शाहरुख खान
मुदित प्रताप सिंह, अमर उजाला, प्रयागराज
सार
प्रयागराज में हुए बवाल के बाद भड़ेवरा बाजार के व्यापारियों ने आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि ऐसी अराजकता नहीं देखी। कोई शटर के पीछे छिपा तो किसी ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
1 of 11
नैनी पुलिस की जीप में तोड़फोड करता उपद्रवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज के भड़ेवरा बाजार में रविवार दोपहर इकट्ठा हुई भीड़ अचानक उग्र हो गई। जब तक वहां के दुकानदार कुछ समझ पाते, दुकानों में पत्थर बरसने लगे। यह देखकर कुछ दुकानदार शटर बंद कर अंदर छिप गए तो कुछ दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। भीड़ के अचानक हमलावर होने से कई दुकानों के बाहर सजे अपने सामान को भी दुकानदार नहीं हटा पाए।
सब्जी की दुकान लगाने वाले राम खेलावन पाल ने बताया कि वह बाजार में दुकान के बाहर सब्जी बेचते हैं। अचानक हुए घटनाक्रम में वह दुकान छोड़कर चले गए तो उपद्रव करने वाले दुकान का नुकसान करने के साथ ही गल्ले में रखी 10 हजार नकदी भी उठा ले गए।
विज्ञापन
2 of 11
उपद्रवियों द्वारा नैनी पुलिस की तोड़ी गई गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिठाई की दुकान चलाने वाले सुशील पांडेय ने बताया कि पत्थरबाजी के कारण दुकान के साथ काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी तरह दुकान के अंदर छिपकर उन्होंने जान बचाई।
विज्ञापन
3 of 11
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई पुलिस की गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रकाश मिश्र की बुक डिपो, श्याम नारायण मिश्र, दिनेश द्विवेदी, छोटेलाल और रमेश द्विवेदी आदि की दुकानों में भी पत्थरबाजी की गई। सभी ने छिपकर खुद को उपद्रवियों से बचाया।
4 of 11
करछना के भड़ेवरा में बवाल में बाद तोड़े गए वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करछना बवाल में 54 नामजद समेत 604 पर केस दर्ज, 75 गिरफ्तार
प्रयागराज के करछना में हुए बवाल के मामले में 54 नामजद समेत कुल 604 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 75 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में 52 नामजद आरोपी हैं जबकि 23 अन्य आरोपी वह हैं, जिन्हें वीडियो फुटेज से चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
करछना थाने में बैठाए गए उपद्रवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों में भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल
आरोपियों में भीम आर्मी के करछना तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इससे पहले पांच थाना क्षेत्रों के 18 गांवों में रात भर चली कार्रवाई के दौरान आरोपियों को धरपकड़ में पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
6 of 11
करछना थाने में बैठाए गए उपद्रवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज की ओर से सोमवार की सुबह सात बजे करछना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पूरा बवाल षडयंत्र के तहत कराया गया।
विज्ञापन
7 of 11
भड़ेवरा बाजार में मौजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जमा की भीड़
भीम आर्मी यमुनापार के करछना तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू और तहसील उपाध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन ने अन्य साजिशकर्ताओं संग मिलकर लगभग 600 उपद्रवियों को भड़ेवरा बाजार चौराहे पर एकत्रित किया।
8 of 11
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी जा रही पुलिस की गाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर रामपुर से कोहड़ार जाने वाले एनएच 35 पर जाम लगा दिया। समझाने पर उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला किया और राहगीरों के साथ मारपीट करते हुए उनके वाहनों के साथ ही पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
9 of 11
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो और सीसीटीवी की फुटेज की उपद्रवियों की पहचान
कई दोपहिया वाहनों में आग भी लगा दी गई। इससे पहले पुलिस ने देर रात तक वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की उपद्रवियों की पड़ताल की। स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए बवाल में शामिल 52 लोगों को चिह्नित किया गया।
10 of 11
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा बस में की गई तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का दावा है कि जांच में यह बात सामने आई है कि भीम आर्मी के करछना तहसील के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य लोगों की साजिश से यह बवाल कराया गया।
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बवाल में शामिल 52 नामजद आरोपी कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिए गए हैं। 23 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर