फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः आराधना के बाद मांगी गई देश में अमन की दुआ

Thu, 26 Dec 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
यीशु के जन्म की खुशियों का मंगलवार की रात से शुरू हुआ सिलसिला सुबह भी जारी रहा। बुधवार को ऑल सेंट्स कैथिड्रल, सेंट जोसेफ कैथिड्रल सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में धूमधाम से क्रिसमस उत्सव मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभाओं में बिशप और पल्ली पुरोहित यीशु के जन्म के उद्देश्य बताने के साथ ही मानवता के कल्याण के लिए उनका संदेश बांटा। यीशु महिमा के गीतों के बीच मानवता के लिए उनके योगदान और समर्पण को याद करते हुए आपस में मिलजुल कर रहने, शांति, सद्भाव, प्रेम,  भाईचारा बनाए रखने की सीख दी गई। प्रार्थना के बाद ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। कैथिड्रल सहित तमाम गिरजाघरों के करीब या परिसर में क्रिमसस मेलों की भी धूम रही।
विज्ञापन

2 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सिविल लाइंस स्थित आल सेंट्स कैथिड्रल की विशेष प्रार्थना सभा में चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस के बिशप पीटर बलदेव ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां बांटीं। कहा, यीशु किसी एक धर्म या जाति नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के कल्याण और उद्धार के लिए आए थे। उन्होंने कहा था, पाप से घृणा करो और पापियों को पश्चाताप का मौका दो ताकि वे अपनी गलतियां सुधार करके प्रेम की राह पर चलें। यीशु शैतान की शक्तियों को नष्ट करने के लिए दुनिया में आए। परमेश्वर ने जगत से प्रेम करते हुए कहा कि जो कोई उस पर विश्वास करेगा, उसका नाश नहीं होगा बल्कि वह अनंत जीवन पाएगा। अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

3 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सेंट जोसेफ कैथिड्रल की विशेष प्रार्थना सभा में सहायक पल्ली पुरोहित फादर विकास जयसन ने मिस्सा बलिदान की आराधना की। बाइबिल पाठ के बाद यीशु के संदेश को साझा करते हुए उन्होंने कहा, यीशु ने समूची मानवता के कल्याण के लिए जन्म लिया। उन्होंने प्रेम तथा भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। पल्ली पुरोहित फादर हेराल्ड की देखरेख में हुई आराधना सभा में फादर चार्ल्स बी अलमेडा, फादर अलेक्स डिसूजा, फादर जेरम डिसूजा आदि मौजूद थे। सेंट जोसेफ के प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार के नेतृत्व में कैथिड्रल की क्वाअर्स ने यीशु के जन्म केगीत सुनाकर खुशियां मनाई। प्रार्थना के बाद कॉफी और क्रिसमस केक के बीच लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाइयां दीं और उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

4 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
देर रात तक जारी रहा बधाइयों का दौर

क्रिसमस पर सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी, जमुना चर्च में पादरी लेडी डिकोस्टा, सेंट पाल्स चर्च में पादरी एसपी लाल, होली टिनिट्री चर्च में पादरी राजेश जोसेफ, सेंट्रल मैथाडिस्ट चर्च में पादरी अमिताभ राय आदि ने विशेष प्रार्थना सभा में यीशु का मानवता का संदेश सुनाया। कहा, यीशु के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में शांति आएगी। गिरजाघरों में देश की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। सभाओं में हुई ऑफरिंग के बाद जरूरतमंदों के बीच केक सहित खाने-पीने की दूसरी चीजें तथा कपड़े आदि बांटे गए। शुभकामनाओं का दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

5 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मोमबत्तियां जलाकर मांगा आशीष

ऑल सेंट्स कैथिड्रल और सेंट जोसेफ कैथिड्रल सहित तमाम गिरजाघरों के गेट पर जुटे श्रद्धालुओं विशेषकर युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और आशीष मांगा। ऑल सेंट्स कैथिड्रल में अबकी ज्यादा भीड़ जुटने के कारण मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था, सो लोग कैथिड्रल के द्वार तक नहीं जा पाए, लिहाजा उन्होंने मुख्य द्वार पर ही मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन

6 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
एयरपोर्ट पर सेंटा क्लॉज ने बच्चों को बांटे उपहार

प्रयागराज। क्रिसमस के मौके पर प्रयागराज आने वाली विभिन्न फ्लाइट से आए बच्चों को एयरपोर्ट में सेंटा क्लॉज ने उपहार बांटे। इस दौरान उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। किसी को चॉकलेट मिला तो किसी को पेस्ट्री। सेंटा क्लॉज को एयरपोर्ट में देखकर बच्चे खूब चहके। तमाम बच्चों के साथ कुछ विदेशी यात्रियों ने सेंटा क्लॉज के साथ फोटो भी खिंचवाई।

क्रिसमस के अवसर पर एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल में आकर्षक सजावट भी की गई। एयरपोर्ट में क्रिसमस ट्री भी लगाया। रंग बिरंगी रोशनी से सजे क्रिसमस ट्री संग तमाम यात्रियों ने सेल्फी भी ली। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बच्चों से केक भी कटवाया। यहां सभी यात्रियों में क्रिसमस के केक का वितरण किया गया। इस अवसर पर विमानन कंपनी इंडिगो के विपुल काले, श्याम कार्तिक सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया कि टर्मिनल में सजावट नए वर्ष तक रहेगी। क्योंकि एक जनवरी को ही सिविल टर्मिनल की पहली वर्षगांठ है। इस अवसर पर भी एयरपोर्ट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
क्रिसमस मेलों में खूब उमड़े शहरी

मेलों के शहर में क्रिसमस पर एक बार फिर मेलों की धूम रही। बुधवार को सेंट जोसेफ कॉलेज परिसर के अतिरिक्त ऑल सेंट्स कैथिड्रल सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में क्रिसमस मेले सजे। सर्दी को धता बताते हुए शहरियों खासकर युवाओं की टोलियां पूरे दिन मेलों का हिस्सा बनी रहीं। दोपहर बाद परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने जमकर मेलों का लुत्फ लिया। मनोरंजन के तमाम साधनों के साथ बच्चों ने मौज की, वहीं साथ आए बड़ों ने भी मेले में खाने और खरीदारी का लुत्फ लिया।

8 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मेलों में शहरी ऐसे उमड़े कि गिरजाघरों की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। ऑल सेंट्स कैथिड्रल की ओर जाने वाले रास्तों हाईकोर्ट के करीब आंबेडकर प्रतिमा स्थल, प्रधान डाकघर के सामने, हर्ष होटल के करीब और सिविल लाइंस थाने के करीब बैरिकेडिंग की गई थी। गाड़ियां दूर खड़ी करके लोग गिरजाघर तक पहुंचे, मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और फिर खानेपीने की तरह-तरह की चीजों का लुत्फ लिया। कैथिड्रल के चारों ओर खानेपीने और मनोरंजक खेलों के स्टाल लगाए गए थे।

9 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सेंट जोसेफ में खूब रही बच्चों की मौज

सेंट जोसेफ कॉलेज परिसर के क्रिसमस मेले में बच्चों की फौज जुटी। परिसर में बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी तरह-तरह केखान-पान के स्टाल लगे। बच्चों के लिए बाउंसी सहित कई तरह के मनोरंजक खेलों के अतिरिक्त घोड़े, ऊंट की सवारी भी रही। मेले में मसीहियों केअतिरिक्त बड़ी संख्या में गैर मसीहियों का जमावड़ा रहा। सांस्कृतिक संध्या में मसीही गीतों के साथ नाटिकाएं भी हुईं। इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप डॉ.राफी मंजली ने मेले और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। मेले के मद्देनजर काफी दूर तक गाड़ियों का रेला लगा रहा। गिरजाघरों के बाहर सेंटा के कपड़े और मोमबत्तियों की दुकानें भी सजीं।

10 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
जबर्दस्त रहा सेल्फी का क्रेज

क्रिसमस पर सेल्फी लेने का जबर्दस्त क्रेज रहा। प्रार्थना सभा के बाद से लेकर मेले तक में लोगों ने दोस्तों, परिजनों के साथ सेल्फी लेकर उत्सव का यादगार बनाया। युवतियों की टोलियां हर मौके पर उत्साह के साथ सेल्फी लेती रहीं। गिरजाघर में लोग परिवार के साथ जुटे तो मौके को मोबाइल के कैमरे में कैद करना नहीं भूले।

11 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बाइबिल प्रदर्शनी में दिखी प्रभु यीशु की जीवन यात्रा

सेंट जोसेफ कालेज परिसर में बुधवार से आरंभ हुए तीन दिनी क्रिसमस मेले के तहत यीशु की जीवन यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। दिलीप गोस्वामी की देखरेख में तैयार प्रदर्शनी में सृष्टि के आरंभ से लेकर यीशु के जन्म, उन्हें सूली पर लटकाए जाने और उनके जी उठने तक के दृश्यों को जीवंतता के साथ प्रदर्शित किया गया। गैर मसीहियों को प्रदर्शनी के माध्यम से यीशु के बारे में जानने का मौका मिला। यीशु के जन्म की झांकियां आकर्षक रहीं।

12 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

13 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

14 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

15 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

16 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
पत्थर गिरिजाघर की ओर जाने का रास्ता बंद होने से शहर में जाम लग गया। 

17 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

18 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

19 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

20 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

21 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

22 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

23 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

24 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

25 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj

26 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj
विज्ञापन

27 of 27
christmas in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
christmas in prayagraj
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें