फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ठंड चरम पर, सीजन का सबसे ठंडा दिन

Wed, 25 Dec 2019 02:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
weather - फोटो : प्रयागराज
हिमालय की बर्फीली हवाओं के प्रभाव और हल्की बारिश से ठंड चरम पर पहुंच गई है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। रात में चौराहों पर अलाव जलाए गए। बीते 24 घंटों में अधिकतम पारा करीब आठ डिग्री गोता लगाकर 13.7 डिग्री पर ठहर गया। न्यूनतम पारा मामूली बढ़त के साथ 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बूंदाबांदी के बाद शाम को करीब आधे घंटे बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब कड़ाके की ठंड होगी। बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
weather - फोटो : प्रयागराज
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम सर्द होता जा रहा है। करीब पखवारे भर से अधिकतम तापमान औसतन 21 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के इर्दगिर्द डोलता रहा। इस बीच हुई बारिश से तापमान में उठापटक शुरू हो गई। अधिकतम पारा 15 और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 10
weather - फोटो : प्रयागराज
तापमान की उठापटक में पारा लुढ़कने से मौसम सर्द होने लगा। सोमवार को खिली धूप बेअसर रही। शाम होते ही बर्फीली हवाओं ने मौसम सर्द कर दिया। वहीं मंगलवार को बादलों और धुंध के बीच सूरज दुबका रहा। ठंडी हवाओं से बचने के लिए दिन में बाहर निकले लोग टोपी लगाए रहे। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।

4 of 10
weather - फोटो : प्रयागराज
दोपहर करीब एक बजे कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं। शाम छह बजे दस मिनट तेज बौछारों ने सर्दी का कहर बढ़ा दिया। इस बीच वातावरण में आर्द्रता उच्चतम स्तर 100 पर बनी रही। दिन में छाई धुंध और बादलों के कारण दृश्यता कम रही। हाईवे पर वाहन चालकों ने हेड लाइट जलाई। गलन ऐसी थी कि हाथ के पंजों के साथ शरीर के खुले स्थान सुन्न हो गए।
विज्ञापन

5 of 10
weather - फोटो : प्रयागराज
मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक सूर्य के दक्षिणायन होने से तापमान में कमी स्वाभाविक है, इस कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। दिनों दिनों पारा नीचे गिरेगा। स्थानीय कारणों से वायुमंडल की निचली सतह पर भाप के प्रभाव से कोहरा भी छाया रहेगा। शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में कोहरा ज्यादा परेशानी का कारण बनेगा। 25 दिसंबर के बाद सामान्य ठंड के आसार हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
weather Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
weather Prayagraj
विज्ञापन

7 of 10
weather Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
weather Prayagraj

8 of 10
weather Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
weather Prayagraj

9 of 10
weather Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
weather Prayagraj
विज्ञापन

10 of 10
weather Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
weather Prayagraj
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें