फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : रामबाग स्टेशन पर जलभराव, झूंसी से चलीं बनारस रूट की ट्रेनें

Wed, 19 Aug 2026 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूसलाधार बारिश से प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या मंगलवार को बेहद विकराल हो गई। स्टेशन के ट्रैक पानी में डूब जाने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
1 of 8
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
मूसलाधार बारिश से प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या मंगलवार को बेहद विकराल हो गई। स्टेशन के ट्रैक पानी में डूब जाने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हालात बिगड़ते देख रेल प्रशासन ने दोपहर बाद बनारस की तरफ जाने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन रामबाग के बजाय झूंसी स्टेशन से कराने का फैसला किया। अचानक हुए बदलाव से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मंगलवार को रामबाग स्टेशन से केवल विभूति एक्सप्रेस का ही संचालन हो सका, वह भी अपने तय समय से काफी देर से पहुंची। दोपहर 12 बजे के बजाय सवा तीन बजे रामबाग पहुंची इस ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय पांच से रवाना किया गया। 


विज्ञापन

2 of 8
भारी बारिश के चलते शहर के विद्यालयों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

13 स्थानों पर गिरे पेड़, डालियां टूटीं

भारी बारिश की वजह से शहर के 13 स्थानों पर पेड़ गिर गए। इनमें मधवापुर सब्जी मंडी स्थिति पार्षद कृष्ण कुमार पाठक के घर के पास, करैली पार्षद फजल खान के घर के पास, नैनी अरैल रोड फलाहारी आश्रम के पास, नैनी काजीपुर, डीएम कार्यालय, ट्रैफिक चौराहे के पास, इंदिरा चौराहा हाईकोर्ट, जस्टिस बिड़ला सिविल लाइंस आवास, अल्लापुर पार्षद सोनू पटेल, झूंसी हवेलिया, टीबी कॉलोनी तेलियरगंज हाईकोर्ट, बीएसएनएल कॉलोनी व डीएम आवास शामिल रहे। इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

विज्ञापन

3 of 8
प्रयागराज नगर निगम परिसर जलमग्न। - फोटो : अमर उजाला।

नगर निगम और महापौर कार्यालय भी जलमग्न

शहर को जलभराव से बचाने के लिए जिम्मेदार नगर निगम कार्यालय खुद बचा नहीं सका। मंगलवार को सरोजनी नायडू स्थित नगर निगम मुख्यालय में जगह-जगह पानी भर गया। इतना ही नहीं, महापौर कार्यालय, नगर आयुक्त कार्यालय, दाखिल खारिज अनुभाग, स्मार्ट सिटी व अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने जलभराव हो गया। यहां पूरे दिन जलनिकासी नहीं हो सकी।

4 of 8
छोटा बख्शी बांध स्थित रिंग रोड से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार, खिड़की से कूद कर बचाई जान। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश से कई इलाकों में जलभराव, घरों में घुसा पानी

लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में सीवर व नाले-नालियां जाम होने से जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। करेलाबाग की लाल कॉलोनी, राजापुर, ऊंचवागढ़ी, धूमनगंज और हरवारा सहित कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर गया। धूमनगंज के हरवारा की गलियों में जलभराव के बीच लोगों को सांप दिखाई दिया। इससे लोगों में भय का माहौल बन गया। वहीं, चौफटका, प्रीतम नगर, धूमनगंज-हरवारा, टीपी नगर, विष्णुपुरी कॉलोनी और पीपल गांव समेत कई इलाकों की सड़कों पर भी बारिश का पानी भर गया।

विज्ञापन

5 of 8
करेली के जेके आशियाना मुहल्ले में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

प्राथमिक विद्यालय तक सड़क नहीं, जलनिकासी भी बदहाल

शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 के अंतर्गत आने वाले कटहुला के फुलवारी बाग प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था न होने से विद्यालय परिसर और आसपास के रास्तों पर पानी भर जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र में नहीं आने से समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

6 of 8
भारी बारिश के बाद महिला थाने में पानी भरने से काफी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

स्टेडियम में भरा पानी, प्रैक्टिस प्रभावित

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के आधे हिस्से में बारिश का पानी भरने से मंगलवार को खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित रही। सिंथेटिक ट्रैक के पास हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो और मुक्केबाजी आदि खेलों की प्रैक्टिस होती है लेकिन यहां पिछले दो दिनों से भारी जलजमाव है। साथ ही कबड्डी और ताइक्वांडो के खेल की प्रैक्टिस भी बारिश के पानी की वजह से नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव का कहना है कि पिछले दिनों हुई ज्यादा बारिश की वजह से कुछ आउटडोर खेलों की प्रैक्टिस प्रभावित हुई है। खिलाड़ियों को इंडोर जनरल कंडीशनिंग, फिटनेस वर्कआउट और स्ट्रेंथनिक वर्कआउट कराया जा रहा है।


विज्ञापन

7 of 8
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

जलभराव पर व्यापार मंडल का फूटा गुस्सा

शहर में जलभराव और विद्युत व्यवस्था की बदहाली पर प्रयागराज व्यापार मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया है। बैठक की अध्यक्षता मनीष कुमार गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि नाले-नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। इस नुकसान की जिम्मेदारी तय करने और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाए। महिला जिलाध्यक्ष जूही श्रीवास्तव ने कहा कि समय पर तारों को दुरुस्त न करने से अघोषित कटौती हो रही है। युवा जिलाध्यक्ष प्रियंक कुमार गुप्ता अंशु ने अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि प्रभावित होने की बात कही। वरिष्ठ महामंत्री विनय कुमार केसरवानी, अतुल जायसवाल, आनंद जी टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर संगठन मंत्री इं. विवेक गुप्ता, कमलेश यादव, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

8 of 8
लगातार हुई तेज बारिश के कारण जार्जटाउन क्षेत्र में संघ कार्यालय के पास जलमग्न हुई सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

24 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

जनपद में लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में 24 घंटे के भीतर मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। लगातार बारिश होने की वजह से दोनों के भीतर लोगों को उमस से निजात मिली है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 24 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें