फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 25 करोड़ की पांच संपत्तियां सीज

Thu, 27 Aug 2020 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
अतीक अहमद के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज पुलिस ने बुधवार को अतीक अहमद की नामी और बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए पांच चिन्हित संपत्तियों को सीज कर दिया। पुलिस, नगर निगम, एडीए और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोपहर से कार्रवाई शुरू की। शाम हो जाने के कारण अतीक की खुल्दाबाद स्थित दो संपत्तियों को सीज नहीं किया जा सका। बताया जाता है कि दो संपत्तियों में कुछ तकनीकी पेंच भी फंस गया था। उसके समाधान के बाद बृहस्पतिवार को बची दो संपत्तियों को सीज किया जाएगा। बता दें कि बाहुबली औैर पूर्व सांसद अतीक अहमद इस वक्त अहमदाबाद की जेल में बंद है। अब अतीक के काले कारनामों पर योगी आदित्यनाथ सरकार का शिकंजा कस गया है। गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई की गई। इसके तहत योगी सरकार ने अतीक अहमद की पांच संपत्तियां को कुर्क कीं। इन संपत्तियों की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके साथ ही सात अन्य संपत्तियों की भी नाप-जोख जारी है।
 
विज्ञापन

2 of 4
अतीक अहमद के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
अतीक की जिन सात प्रापर्टी को सीज करने का आदेश आया था, उसमें चार खुल्दाबाद, दो धूमनगंज और एक सिविल लाइंस की थी। एसपी सिटी दिनेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर सीजिंग की कार्रवाई शुरू हुई। अतीक के घर के पिछले हिस्से को भी सीज किया गया। हालांकि वह हिस्सा जर्जर था। इसके अलावा सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर अतीक की प्रापर्टी सीज कर दी गई।

 
विज्ञापन

3 of 4
अतीक अहमद के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रापर्टी में कुछ दुकानें खुली थीं। उन्हें बंद कराके ताला लगवा दिया गया। पुलिस टीम अतीक के करबला स्थित कार्यालय भी पहुंची। वहां राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि भूखंड आठ भागों में बंटा है और आठों भूखंड को सीज करने के आदेश नहीं हैं। टीम ने तकनीकी दिक्कत बताई तो पुलिस अधिकारियों ने भी इस पर राय ली। इसके बाद निर्णय लिया गया कि इस संपत्ति को गुरुवार को सीज किया जाएगा।

 एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने अतीक की सात में से पांच संपत्तियों को सीज कर दिया। शाम होने की वजह से राजस्व विभाग कर्मियों को नापजोख में समस्या आ रही थी। इस कारण अंधेरा होने के बाद कार्रवाई रोक दी गई। अब गुरुवार को दो संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
अतीक अहमद के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

कुछ नहीं मिला मकानों मे, सब जर्जर और खंडहर

प्रयागराज। अतीक अहमद की जिन पांच प्रापर्टी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वहां से पुलिस को कुछ नहीं मिला। सिविल लाइंस को छोड़कर सभी प्रापर्टी जर्जर और खंडहर स्थिति में है।

13 और संपत्तियों की रिपोर्ट डीएम को, जल्द होगी कार्रवाई

प्रयागराज। पुलिस, राजस्व विभाग, नगर निगम और एडीए की संयुक्त टीम ने अतीक अहमद और उसके गिरोह की 13 और संपत्तियों का पता लगाया है। इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। डीएम की हरी झंडी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें