फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गुजरात से विशेष ट्रेन में आए 3674 श्रमिक, सभी को कराया गया होम क्वारंटीन

Fri, 08 May 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गुजरात से तीन विशेष ट्रेनों की मदद से बृहस्पतिवार को भी 3674 श्रमिक तथा अन्य लोग आए। सूरत से आई तीसरी ट्रेन में छात्र-छात्रा तथा अन्य लोग भी शामिल रहे। चिकित्सीय परीक्षण और भोजन बाद इन्हें करीब 114 बसाें से गृह जनपद भेजा गया। प्रयागराज के श्रमिकों को भी बसों से उनके गांव भेजा गया। सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है। इस तरह से दो दिनों में गुजरात और पंजाब से यहां सात ट्रेनों में 8164 श्रमिक तथा अन्य लोग आ चुके हैं। इनमें प्रयागराज के श्रमिकों की संख्य करीब एक हजार हैं।

गुजरात के भुज से चलने वाली विशेष ट्रेन सुबह 7.22 बजे ही जंक्शन पर पहुंच गई। इनमें कुल 1217 श्रमिक रहे। प्लेटफार्म पर ही चिकित्सीय परीक्षण किया गया। फिर उन्हें स्टेशन परिसर में बने आश्रय स्थल में ठहराया गया। वहां भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के बाद 36 बसों से गृह जनपद भेजा गया। सूरत से दूसरी ट्रेन भी दिन में करीब डेढ़ बजे आई। इनमें 1230 श्रमिक आए।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें 39 बसों से भेजा गया। तीसरी ट्रेन भी सूरत से करीब सात बजे यहां आई। इसमें 1227 लोग आए। इसमें श्रमिकों के अलावा छात्र-छात्राओं तथा अन्य लोगाें की भी बड़ी संख्या रही। इन्हें 39 बसों की मदद से गृह जनपद भेजा गया। इससे पहले बुधवार को गुजरात से तीन तथा पंजाब से एक ट्रेन में 4490 श्रमिक आए थे। 
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होम क्वारंटीन श्रमिकों के घरों पर नोटिस चस्पा

गुजरात तथा पंजाब से आए श्रमिकों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिनके घरों में मानक के अनुरूप रहने की व्यवस्था नहीं है उन्हें गांव में ही बने आश्रय स्थल पर क्वारंटीन किया गया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। ताकि, इनसे क्वारंटीन के मानक का पालन सुनिश्चित कराया जा सके। इसके लिए सभी के घरों पर नोटिस लगा दिया गया है। किसी तरह की ढील न होने पाए इसकी जिम्मेदारी एसडीएम और सीओ को दी गई है।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मंडलायुक्त भी रहे मौजूद

मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों के आगमन पर स्टेशन तथा आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने श्रमिकों से भोजन आदि की जानकारी ली और व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों के साथ श्रमिकों से भी अपील की कि क्वारंटीन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हर समय कनेक्ट रहेंगे अफसर

डीएम तथा अन्य अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हर समय एक दूसरे से संपर्क में रहेंगे। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि आज से सभी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता होगी। आवश्यकता पड़ने पर ही आप लोगों को बुलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी एवं कोरोना महामारी से लड़ने में सहायता मिलेगी। डीएम ने दूसरे राज्यों से श्रमिकों को लाने तथा उन्हें गृह जनपद पहुंचाने की बाबत आवश्यकत निर्देश दिए। कहा कि सभी का विवरण उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारंटीन का पालन किया जाए। बैठक में सीडीओ आशीष कुमार समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें