प्रयागराज के पीयूष हत्याकांड में तांत्रिक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तांत्रिक मुन्ना लाल ने गृह दोष शांत कराने के नाम पर कई को जाल में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
प्रयागराज के करेली सदियापुर के रहने वाले 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश के हत्या मामले में गिरफ्तार तांत्रिक मुन्ना लाल से पूछताछ में कई और अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी तांत्रिक ने इससे पूर्व भी तंत्र-विद्या से गृह दोष शांत कराने का झांसा देकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस अब अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस को शक है कि तांत्रिक ने कहीं अन्य बच्चों की बलि तो नहीं दिलवाई है। साथ ही पता चला कि आरोपी सरन सिंह से यश की हत्या कर टुकड़े कराने पर तांत्रिक ने मोटी रकम भी वसूली थी। पिछले करीब एक साल से तांत्रिक आरोपी सरन के संपर्क में था।
विज्ञापन
2 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तांत्रिक
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि इस बीच कई बार तंत्र-विद्या से गृह दोष शांत कराने के लिए पैसा लिया है। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 11
छात्र पीयूष की हत्या से दुखी परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब मुख्य आरोपी सरन सिंह का पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) भी लेगी। बता दें कि आरोपी तांत्रिक ने पूछताछ में बताया था कि उसने ही सरन को हत्या करने की सलाह दी थी।
4 of 11
छात्र पीयूष की हत्या के बाद सदियापुर स्थित आवास के बाहर जुटी महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह दिन बाद भी नहीं मिले सिर-पैर
तांत्रिक के कहने पर आरोपी सरन ने पोते यश को आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर व धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद सभी अंगों को तीन दिशाओं में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने धड़ और सिर को तो बरामद कर लिया लेकिन दोनों हाथ और पैर छह दिन बाद भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 11
छात्र पीयूष की हत्या के बाद सदियापुर स्थित आवास के बाहर जुटी महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किताबें पढ़ सीखी तंत्र-विद्या
एडीसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तंत्र क्रिया के साथ ही राजमिस्त्री का भी काम करता है। शुरू से ही उसे तांत्रिक बनने का शौक था। इसके लिए पिछले कई वर्षों से वह तंत्र-विद्या की किताबें पढ़ रहा था।
विज्ञापन
6 of 11
छात्र पीयूष के सदियापुर स्थित घर पर शव पहुंचने के बाद तैनात पुलिस और जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में उसने बताया कि गांव में रहकर तंत्र विद्या से उसने कई सारे काम किए हैं लेकिन पहले किसी की हत्या नहीं करवाई। पहली बार हत्या और शव के टुकड़े करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
7 of 11
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी की पत्नी से कई बार कराई पूजा
जांच में पता चला कि आरोपी तांत्रिक ने सरन सिंह की पत्नी से घर में कई बार पूजा पाठ भी करवाया है। तांत्रिक ने परिवार को गुमराह किया था कि उनके घर पर साया मंडरा रहा है। अगर विधि-विधान से पूजा होती है तो साया दूर हो जाएगी, इसलिए उसने कई बार पूजा करवाई।
8 of 11
कब्जे से बरामद आरी और चापड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादा ने किए पोते के छह घंटे में छह टुकड़े
इससे पहले औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया। पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया।
9 of 11
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है। तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी और चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर दिए। पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर व धड़ को काटकर अलग किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा और यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। हालांकि, धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक बुजुर्ग की नजर पड़ गई।
पुलिस को अब तक यश का सिर और धड़ मिला है जबकि अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यश के कपड़े को यमुनापुल से नदी में फेंक दिया।