Class 11 Student Murder In Prayagraj: प्रयागराज में छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में फरार तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
प्रयागराज के औद्योगिक इलाके में बीते मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में रविवार को आरोपी तांत्रिक मुन्ना लाल (45) को करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
उसने स्वीकार किया कि हत्यारोपी चचेरे दादा सरन को उसने सलाह दी थी कि उसके घर पर यश के पिता का साया है। ऐसे में अगर यश के नौ टुकड़े कर घर से अलग-अलग दिशाओं में फेंके जाएं तो तभी गृह दोष खत्म हो सकेगा।
दो बच्चों ने कर ली थी आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, कौशांबी थाना इलाके के गांव धुस्कहा निवासी तांत्रिक मुन्ना ने बताया कि करेली के लेबर चौराहे के पास सदियापुर निवासी सरन से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि उसके दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली। पहले बेटी ने 2023 और फिर बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर जान दी थी। इससे परेशान सरन ने तांत्रिक से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
3 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तांत्रिक
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सरन सिंह के घर जाकर उसने तंत्र-मंत्र की और कहा कि घर में साया है। इसे दूर करने के लिए परिवार के अजय सिंह उर्फ गुड्डू के बेटे (पीयूष) को काटकर नौ टुकड़े कर दक्षिण-पश्चिम और उत्तर दिशा में फेंकना है।
टुकड़े घर से अलग-अलग दिशाओं में फेंके जाएं तभी गृह दोष शांत होगा। इसके बाद भी उसने कई बार सरन सिंह के घर जाकर तंत्र-मंत्र किया। साथ ही फोन पर भी बातचीत कर संपर्क में रहा।
विज्ञापन
5 of 12
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किताबें पढ़ सीखी तंत्र-विद्या
एडीसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तंत्र क्रिया के साथ ही राजमिस्त्री का भी काम करता है। शुरू से ही उसे तांत्रिक बनने का शौक था। इसके लिए पिछले कई वर्षों से वह तंत्र-विद्या की किताबें पढ़ रहा था।
विज्ञापन
6 of 12
कब्जे से बरामद आरी और चापड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में उसने बताया कि गांव में रहकर तंत्र विद्या से उसने कई सारे काम किए हैं लेकिन पहले किसी की हत्या नहीं करवाई। पहली बार हत्या और शव के टुकड़े करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
7 of 12
छात्र पीयूष की हत्या के बाद सदियापुर स्थित आवास के बाहर जुटी महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी की पत्नी से कई बार कराई पूजा
जांच में पता चला कि आरोपी तांत्रिक ने सरन सिंह की पत्नी से घर में कई बार पूजा पाठ भी करवाया है। तांत्रिक ने परिवार को गुमराह किया था कि उनके घर पर साया मंडरा रहा है। अगर विधि-विधान से पूजा होती है तो साया दूर हो जाएगी, इसलिए उसने कई बार पूजा करवाई।
8 of 12
छात्र पीयूष की हत्या से दुखी परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादा ने किए पोते के छह घंटे में छह टुकड़े
इससे पहले औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया। पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया।
9 of 12
छात्र पीयूष के सदियापुर स्थित घर पर शव पहुंचने के बाद तैनात पुलिस और जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है। तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
10 of 12
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी और चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर दिए। पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर व धड़ को काटकर अलग किया।
11 of 12
थाने का घेराव करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा और यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। हालांकि, धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक बुजुर्ग की नजर पड़ गई।
पुलिस को अब तक यश का सिर और धड़ मिला है जबकि अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यश के कपड़े को यमुनापुल से नदी में फेंक दिया।