फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह घंटे में किए पोते के छह टुकड़े... सिर और धड़ मिला पर हाथ-पैर नहीं, इस शख्स के कहने पर दादा ने किया कत्ल

Sun, 31 Aug 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में 11वीं के छात्र की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के मामले में आरोपी तांत्रिक की तलाश जारी है। पुलिस की एक टीम ने कौशाम्बी के सरायअकिल में भी तांत्रिक के घर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
1 of 11
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के करेली में 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में फरार चल रहे तांत्रिक को लेकर अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि मूलरूप से कौशांबी के सरायअकिल थाना इलाके निवासी तांत्रिक कुछ माह पहले से करेली में किराए के मकान पर रहता था। उसकी तलाश में दबिश दी जारी है।

पुलिस की एक टीम ने तांत्रिक के कौशाम्बी स्थित घर में दबिश दी लेकिन वह पहले ही गायब हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि वह मजदूरी का भी काम करता है। उसे दबोचने के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 11
छात्र पीयूष की हत्या से दुखी परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, दूसरी तरफ यश के कटे हाथ-पैर बरामद नहीं हो सके हैं। आरोपी सरन सिंह ने पुलिस को बताया था कि यश के हाथ-पैर रसूलपुर कछार में फेंके थे। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि टीम लगातार दबिश दे रही है। तांत्रिक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 11
छात्र पीयूष की हत्या के बाद सदियापुर स्थित आवास के बाहर जुटी महिलाओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादा ने किए पोते के छह घंटे में छह टुकड़े
औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया।
 

4 of 11
छात्र पीयूष के सदियापुर स्थित घर पर शव पहुंचने के बाद तैनात पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया। इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है।
विज्ञापन

5 of 11
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह पुलिस गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर आरी व चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 11
कब्जे से बरामद आरी और चापड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले सिर पर ईंट मारी फिर मुंह दबाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि कमरे आते ही यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर व धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया।

 
विज्ञापन

7 of 11
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस-इस रास्ते से धड़ फेंकने गया था आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा और यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया।हालांकि,शव का धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर पड़ गई।
 

8 of 11
छात्र पीयूष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को अबतक यश का का सिर और धड़ मिला है जबकि अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यश के कपड़े को यमुनापुल से नदी में फेंक दिया। 

9 of 11
छात्र पीयूष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहा है मामला
औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया।

 

10 of 11
थाने का घेराव करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया। इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है।

 
विज्ञापन

11 of 11
Prayagraj Murder Case - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी और चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर दिए। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें