फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: लापता बच्ची की हत्या, हाथ काटकर खेत में फेंका, दो लोग हिरासत में

Tue, 06 Jul 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कातिलों ने शव को किया क्षत विक्षत, हाथ समेत कई अंग काटे
  • पुलिस ने घर वालों से की पूछताछ 
  • तीन दिन पहले हुई थी लापता, घर वालों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट  
विज्ञापन
1 of 3
श्रद्धा। (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
सहसों। सराय इनायत थाना क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव में तीन दिन से लापता बच्ची की क्षत विक्षत लाश मंगलवार को घर के पास झाड़ियों में मिली। कातिलों ने बच्ची के हाथ समेत कई अंगों को काट दिया था। हाथ खेत में फेंक दिया था। शव देखकर घर में हाहाकार मच गया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि आज पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बुधवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि बच्ची की हत्या कैसे की गई। हालांकि पुलिस ने घर के कई लोगों से पूछताछ की है। गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 



 
विज्ञापन

2 of 3
बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : prayagraj
सरायइनायत थाना क्षेत्र चकिया घरहरा गांव निवासी बलवंत भारतीय मजदूरी करके परिवार पालता है। उसकी 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा शनिवार की सुबह  मां शकुन्तला देवी के साथ शौच के लिए गई थी। लौटते समय पर श्रद्धा आम के बाग से आम बीनने लगी। मां उसे वहीं छोड़कर घर चली गईं। इसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। उसका कहीं पर कुछ भी पता नहीं चला। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई । मंगलवार की सुबह गांव की महिलाएं खेत में धान की रोपाई करने गईं थीं। महिलाओं ने देखा कि खेत के पास कटा हुआ एक हाथ पड़ा है।महिलाओं के शोर को सुनकर गांव वाले पहुंचे तो पुलिस को भी बुलाया गया। पास में ही झाड़ियों में श्रद्धा का क्षत विक्षत शव पड़ा था। कातिलों ने हाथ समेत अंगों को काट दिया था। घर वालों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लापता बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
एसपी गंगापार धवल जायसवाल, क्षेत्राधिकारी फूलपुर राम सागर, सहसों पुलिस चौकी इन्चार्ज भीष्म नारायण सिंह आदि अधिकारी पहुंच गए। एसपी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इसके बाद  श्रद्धा की मां शकुन्तला देवी, पिता बलवंत और चाचा शीलवंत से पूछताछ की। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। पुलिस ने उन्हें समझाया। कहा कि कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। 

चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी, दो लोग हिरासत में 
सहसों। श्रद्धा, चार बहन भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस ने उसकी मां समेत परिवार के कई लोगों से पूछताछ की है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल के मुताबिक शक के आधार पर गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी कुछ साफ हो जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें