फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की मदद से हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पहुंचे डीएम और एसएसपी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की। पोस्टमार्टम हाउस पर भी अधिकारियों को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और खून से लथपथ चारपाई।
- फोटो : अमर उजाला
थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद कातिलों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। दंपती के साथ उनकी बेटी और बहू समेत दो साल की पौत्री की हत्या के बाद घर में आग भी लगा दी गई। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी के सामने प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की मदद से हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पहुंचे डीएम और एसएसपी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की। पोस्टमार्टम हाउस पर भी अधिकारियों को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई। घटना के बाद से पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद घर में लगाई गई आग।
- फोटो : अमर उजाला
घर से धुंआ निकलता देख लोग पहुंचे
खेवराजपुर में पांच हत्याओं की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। भोर में ही घर से धुंआ निकलते देख लोगों को शंका हुई। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़े थे। यह बात गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में लोग घर पर पहुंच गए।
4 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके जांच करते आईजी।
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में दंपती, बेटी-बहू और पौत्री शामिल
मृतकों में राम कुमार यादव (55), उनकी पत्नी कुसुम यादव (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री दो साल की मिनाक्षी शामिल है। एक अन्य पौत्री पांच साल की साक्षी जीवित मिली। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी से बहस करते परिजन और ग्रमीण। अमर उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
धारदार हथियार से उतारा गया है मौत के घाट
हत्यारों ने धारदार हथियार से परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतारा है। चारपाई, बिस्तर से लेकर जमीन पर पड़े खून के निशान बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हैं। घर में रखे कीमती सामान आदि सुरक्षति हैं। कुछ बक्से टूटे जरूर मिले हैं, लेकिन सामान गायब नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी और इरादा लूटपाट का भी नहीं था तो आखिरकार हत्या किस उद्देश्य से की गई है। फिलहाल गंगापार इलाके में एक पखवारे के भीतर एक दर्जन से अधिक हत्याओं ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद परिजनों से जानकारी लेते पुलिस प्रशासन के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात में दर्ज कराया गया मुकदमा
खेवराजपुर में रहने वाला 55 वर्षीय राजकुमार दूध का व्यापार करता था। परिवार में बेटे सुनील के अलावा उसकी 50 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी के अलावा 25 वर्षीय बहू, पांच व एक साल की दो पौत्रियां मीनाक्षी व साक्षी और 22 वर्षीय विकलांग बेटी शामिल थीं। सुनील शहर में प्रयाग स्टेशन के पास गुमटी चलाता था और वहीं किराये पर रहता था। वह दो-तीन दिन के अंतराल पर घर आया करता था। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि न ही उसकी और न ही उसकेपरिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। उधर मौके पर एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी राकेश सिंह, डीएम संजय खत्री, एसएसपी अजय कुमार समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
7 of 8
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बहू व बेटी के अस्तव्यस्त थे कपड़े
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती की बहू व बेटी के कपड़े अस्तव्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ अनहोनी हुई है। पांचों के सिर व चेहरों पर चोट के निशान थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पीट-पीटकर व नुकीले हथियार से गोद-गोदकर उनकी हत्या की गई। पुलिस घंटों जांच पड़ताल में लगी रही। मौके पर डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
हत्यारों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और हत्या का मकसद क्या है, इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है। खुलासे के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि संबंधी प्रमाण नहीं मिले हैं। ऐसे में वैजाइनल स्वैब की स्लाइड बनवाई गई है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। - अजय कुमार, एसएसपी
Prayagraj News : थरवई के खैवराजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के दौरान लगाईगई आग से जले सामान में छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कौन थे हत्यारे, कितनी थी संख्या
घटना के बाद कई सवाल पुलिस के सामने खड़े हो गए हैं। हत्यारे कौन थे और उनकी संख्या कितनी थी। इसका पता नहीं चल सका है। हत्या के पीछे क्या मकसद था यह भी पता नहीं चल पा रहा है। घटना के बाद कमरे में आग लगाने का मतलब भी समझ से परे है। सबकी हत्या की लेकिन एक बच्ची को क्यों छोड़ दिया यह भी एक प्रश्न खड़ा हो गया है।