महाकुंभ में शिविर में जिस वक्त आग लगी। उसी वक्त सेक्टर 19 के ऊपर से गुजरे रेलवे ट्रैक पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन जा रही थी। भीषण आग को देख कर यात्रियों ने नीचे के मंजर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में श्रीकरपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में भीषण आग लग गई। आग से फूस और बांस के बने 280 कॉटेज जल गए। कॉटेजों में रखे 13 एलपीजी सिलिंडर भी फटे। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से पांच बाइकें और पांच लाख रुपये की नकदी भी जली है। पांच लोग जख्मी भी हुए हैं। उधर, जहां यह आग लगी, उसके ऊपर से रेलवे ट्रैक गुजर रहा है। आग की घटना के दौरान ऊपर से गुजर रहे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। हालांकि जिस समय आग लगी, उस दौरान वहां से एक ट्रेन गुजरी थी। इस ट्रेन के यात्रियों ने अग्निकांड की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
2 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
सोशल मीडिया पर छा गया आग का वीडियो
दरअसल, महाकुंभ में शिविर में जिस वक्त आग लगी। उसी वक्त सेक्टर 19 के ऊपर से गुजरे रेलवे ट्रैक पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन जा रही थी। भीषण आग को देख कर यात्रियों ने नीचे के मंजर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
विज्ञापन
3 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
भीषण आग को यात्रियों ने कैमरे में कैद किया
मालदा टाउन से प्रयागराज रामबाग जा रही ट्रेन के यात्रियों ने इस भीषण आग को अपने फोन के कैमरे में कैद किया। आग की 30-30 फीट ऊंची उठतीं लपटों को देखकर ट्रेन में सवार कई यात्री दहशत में आ गए। वहीं, इस दौरान शिविर में रखे गए कई सिलिंडरों के फटने से धमाका भी हुआ।
4 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
कई पंडालों में कथा-कीर्तन और शाम के कार्यक्रम ठप
शिविर में आग लगने से आसपास के कई पंडालों की कथाएं, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। घटनास्थल के पास ही श्रीकरपात्र धाम से जुड़े युवा चेतना के शिविर में शाम पांच बजे से रामराज्य और विश्व विषय पर बौद्धिक चर्चा और फिर भजन संध्या होनी थी। जिसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
आग लगने के दौरान अफरातफरी, बचने-बचाने के लिए चिल्लाते रहे लोग
महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 स्थित श्रीकरपात्र धाम के शिविर में कल्पवास कर रहे वाराणसी के जान प्रकाश शुक्ला के पांच लाख रुपये जलकर राख हो गए। आग बुझाने में उनकी दोनों हथेली और पत्नी गीता शुक्ला भी झुलस गई हैं। कल्पवासी ज्ञान प्रकाश बताते हैं, करीब चार बज रहे थे। वह शिविर में पत्नी के साथ थे। तभी उन्हें आग लगी- आग लगी की आवाज सुनाई देने लगी।
विज्ञापन
6 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
बाहर निकले तो सामने वाली कुटिया से धुआं निकल रहा था। वहां रखे बालू और पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझने के बाद ज्ञान प्रकाश अपने शिविर में रखे पेटी को देखने के लिए पहुंचे तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बक्से से जली हुई 100- 100 और 500-500 को नोटों की गड्डी निकली। उन्होंने बताया कि वह 10 जनवरी से ही कल्पवास करने के लिए आ गए थे। करीब पांच लाख रुपये शिविर में रखे थे। जिसमें साढ़े चार लाख रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। करीब पचास हजार रुपये अधजले बचे हैं। साथ ही शिविर में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
7 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग।
- फोटो : शिव त्रिपाठी
कोई हाथ में थैला तो कोई सिर पर बोरी लिए सड़क की ओर भागा
इटावा निवासी प्रकाश नारायण बताते हैं कि जिस समय आग लगी वह सड़क पर थे। धुआं देखा तो शोर मचाया। लोग जो सामान हाथ लगा उसे लेकर भागने लगे। कोई हाथ में थेला तो कोई सिर पर बोरी लिए सड़क की ओर भागने लगा। उसी समय किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन कर पटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में दर्जन भर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई।
8 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग।
- फोटो : शिव त्रिपाठी
घटना स्थल पर मौजूद रामसिंह बताते हैं, कुटिया से धुआं उठते देख वह पास गए लेकिन वहां कोई दिखा नहीं। उसके बाद वह शोर मचाते हुए बाहर लगे नल से पानी फेंकने लगे। घटना के समय शिविर में करीब 200 से 300 लोग मौजूद थे।
आग देखते ही चारों तरफ चौख पुकार और भगदड़ मच गई। सड़क की ओर सामान लेकर भाग रही बिहार की सावित्री देवी हांफती ने बताया कि उनके साथ बहुत सारे लोग थे, लेकिन कोई दिख नहीं रहा है। यह कहते हुए कह तेजी से आगे निकल गई।
9 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
हमारा टेंट जल रहा है पति बुझाने जा रहे हैं... उन्हें रोक लीजिए
हमारा टेंट जल रहा है, हमारे पति बुझाने जा रहे हैं... उनहें रोक लीजिए। इतना कहकर कल्पबासी सुनीता जमीन पर बैठकर रोने लगीं। लोगों ने ढांढस बंधाया तो वह शांत हुई। सुनीता ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ आई थी। दोपहर में हम सभी लोग अपने शिविर से निकलकर संगम स्नान के लिए गए थे। जब हम लौटे तो देखा कि हमारा टेंट जल रहा है। सुनीता देवी ने बताया कि गंगा मइया की कृपा है कि हम लोग सलामत हैं। सुनीता जब परिजनों के साथ पहुंची तो उनके सामने आग का भयावह मंजर था। चारों तरफ आग की लपटें और धुआं ही नजर आ रहा था। पति आग बुझाने के लिए शिविर के पास जाने लगे तो सुनीता उन्हें रोकने के लिए चिल्लाने लगीं।
10 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
जहां लगी आग, कुछ देर बाद वहीं से गुजरने वाले थे सीएम
सेक्टर 19 में जिस शिविर में आग लगी, उसके सामने स्थित मार्ग से ही कुछ देर बाद सीएम योगी गुजरने वाले थे। दरअसल, अफसरों संग बैठक करने व प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद सीएम संत-महात्माओं से मिलने अखाड़ों में पहुंचे थे। घटना के दौरान वह संतों से मिल ही रहे थे कि तभी घटना की सूचना आ गई। इस पर अफसर घटनास्थल की ओर भागे।
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में लगी भीषण आग
- फोटो : शिव त्रिपाठी
शिविर में थे 50 से ज्यादा सिलिंडर
चर्चा है कि घटना के वक्त शिविर में 50 से ज्यादा सिलिंडर रखे हुए थे। गनीमत रही कि इनमें से कुछ ही आग की चपेट में आए। दरअसल शिविर में एक हजार से ज्यादा लोग रहने के लिए आए हैं और उनके खाने-पीने का इंतजाम भी वहीं किया गया है। शिविर में ही रसोईघर भी है। राहत की बात रही कि आग रसोईघर तक नहीं पहुंच सकी।