कुंभ मेला एक ऐसा भव्य आयोजन है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु दुनिया के कोने-कोने से पहुंचते हैं। 2019 में संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का ऐसा ही जमघट लगेगा, जिसे देखने के लिए न सिर्फ भारत बल्कि सात समंदर पार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इस पावन कुंभ मेले की दिव्यता और भव्यता किसी से छिपी हुई नहीं है। इसलिए बढ़ती भीड़ को देखकर प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कई तैयारियां की हैं। अगर आप कुंभ मेले में जाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। आगे की स्लाइड क्लिक कर जानें आपातकालीन तैयारियांः-
विज्ञापन
2 of 9
कुंभ
कुंभ मेला क्षेत्र में जनसमूह का अत्याधिक दबाव बढ़ जाने या शहर के किसी एक भाग में कोई अनहोनी घटना घटित होने पर प्रशासन ने कई ऐसी व्यवस्थाएं बनाई हैं जिससे लोगों को आपात स्थिति में सहायता प्रदान की जा सके। जानिए क्या हैं ये योजनाएं-
विज्ञापन
3 of 9
कुंभ
मेला क्षेत्र के किसी एक भाग में श्रद्धालुओं का दबाव ज्यादा बढ़ जाने पर प्रशासन वहां से लोगों को दूसरे सेक्टर की तरफ डायवर्ट कर देगा। इसके लिए कई चरणों में योजनाएं बनाई गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए हर सेक्टर के लिए विशेष प्लान तैयार है।
4 of 9
ambulance
ठीक ऐसी व्यवस्था शहर के लिए भी की गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन शहर में वाहनों का परिचालन मेले के दौरान सीमित रखेगा ताकि पैदल यात्रियों को कोई परेशानी न हो। हालांकि यह व्यवस्था आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुंभ में स्वास्थ्य सेवाएं भी हाईटेक होंगी। आपात स्थिति में गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ‘बेड टू बेड’ अनुबंध के तहत चयनित कंपनी मरीज को कुंभ मेला क्षेत्र से लेकर लाइफ सपोर्ट के साथ दिल्ली या मुंबई के हायर सेंटर तक पहुंचाएगी। कंपनी को एयर एंबुलेंस मेला अवधि में बम्हरौली एयरपोर्ट पर तैनात रखनी होगी। आपात स्थिति में उड़ान भरने के लिए कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी से खुद अनुमति लेगी।
विज्ञापन
6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुंभ सेवा मित्र
प्रयागराज कुम्भ मेला 2019 के लिए सम्पूर्ण विश्व से आने वाले, पर्यटकों, श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार हो रहा है, नवयुवक स्वयंसेवकगण कुम्भ मेला-2019 का चेहरा बनने जा रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वयंसेवकों को संलिप्त करने के लिये सितम्बर, 2018 में कुम्भ सेवा मित्र कार्यक्रम आरम्भ किया है। यह स्वंयसेवक श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों की सूची
स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज, मोतीलाल नेहरू डिवीजनल अस्पताल, काटजू रोड प्रयागराज, सरकारी क्षय रोग अस्पताल, प्रयागराज, जिला महिला अस्पताल, प्रयागराज, मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय (एमडी नेत्र अस्पताल), एस एन चिल्ड्रन अस्पताल, प्रयागराज, सी एच सी कौड़िहार, सी एच सी सोरांव, सी. एच. सी हरखपुर, सी एच.सी फूलपुर।
8 of 9
फायर फाइटिंग बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन सेवा :
40 अग्निशमन केन्द्र 15 अग्निशमन चौकियों के साथ स्थापित किये गए हैं जो इन संसाधनों से लैस होंगे- मध्यम एवं बड़ी क्षमता युक्त अग्निशमन ट्रक, जल फुहार की बाइकें एवं जीपें, रेस्क्यू एण्ड फोम टेन्डर, अग्निशमन यंत्र, फायर एम्बुलेंस, श्वास लेने के उपकरण इत्यादि।
निगरानी टावर :
ये टावर परिसंकटमय आकस्मिकताओं, घटनाओं एवं भीड़ का निकट से सन्निरीक्षण करने हेतु क्षेत्रों में लगाये गये हैं। आकस्मिकताओं की दशा में प्रत्येक घाट के लिये विरचना के साथ विशेष निक्रमण (खाली कराना)।