फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में जाने से पहले जान लें पूरा रूट प्लान, ऐसी होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Fri, 07 Dec 2018 05:56 PM IST
प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 12
कुंभ
अगले साल प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ को लेकर शासन की तैयारियां लगातार जारी हैं। इसकी ब्रांडिग को लेकर भी सरकार विदेशों में रोड शो आयोजित करा रही है। खास बात यह है कि इस बार के अर्धकुंभ की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। हाल में ही उन्होंने प्रयागराज का दौरा कर मेले को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की थी। जानिए अर्धकुंभ 2019 को लेकर प्रशासन द्वारा तैयार किया गया पूरा ट्रैफिक प्लान-
विज्ञापन

2 of 12
कुंभ
अर्धकुंभ 2019 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुंभ मेला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 9 जोन और 20 सेक्टर में बांटा है। मेले का पूरा क्षेत्रफल 32 हेक्टेयर के आस-पास है। प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में 40 थाने और 58 पुलिस चौकियों की स्थापना की जाएगी। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 12
कुंभ
मेला क्षेत्र में आने वाले 7 प्रमुख मार्गों का यातायात प्लान--

मेला प्रशासन ने क्षेत्र में यातायात को लेकर पर्व और सामान्य दिनों के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किया है जिसमें वाहनों के लिए अलग और पैदल लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान मेला क्षेत्र में होने वाली किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन चिकित्सा और सामान्य चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।

4 of 12
kumbh mela - फोटो : SELF
मेला क्षेत्र में आवागमन के लिए मुख्यत 7 प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है जिसमें पहला रूट जौनपुर से, दूसरा रूट वाराणसी से, तीसरा रूट मिर्जापुर से, चौथा रूट रीवां-चित्रकूट से, पांचवा रूट- कानपुर से, छठवां रूट- लखनऊ से और सातवां रूट प्रतापगढ़ से प्रयागराज के लिए होगा। इन सभी शहरों से आने वाले वाहन और श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने अलग-अलग व्यवस्था की है।
विज्ञापन

5 of 12
kumbh mela
जौनपुर से आने वाले वाहनों के लिए 12 पार्किंग जोन बनाए गए हैं जबकि वाराणसी मार्ग पर 10, मिर्जापुर मार्ग पर 7, रीवा-चित्रकूट मार्ग पर 8, कानपुर मार्ग पर 40, लखनऊ मार्ग पर 13 और अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग पर 5 पार्किंग जोन होंगे। इन सभी क्षेत्रों में वाच टावर, डायवर्जन बिंदू, क्रेन की भी व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन

6 of 12
कुंभ
मुख्य पर्व पर यह होगी यातायात योजनाः-
जौनपुर मार्ग--
बड़े वाहन सहसो चौराहे से आकर सहसो अन्दावा मार्ग पर पार्किंग स्थल प्रयाग ढाबा, हरिनाथ धाम और कमलेश्वर डिग्री कॉलेज में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं को भाटल बस और ऑटो से जाने की सुविधा होगी जबकि छोटे वाहन सहसो चौराहे से आकर सहसो अन्दावा मार्ग पर भोरडीह तिराहे से मुड़कर इलाहाबाद-गोरखपुर मार्ग से होकर ओल्ड जीटी-गारापुर मार्ग पर पार्किंग स्थल चीनी मिल, पूरेसूरदास, समयामाई मंदिर में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं को योजना के अनुसार पैदल मार्ग से स्नानघाट जाने की सुविधा होगी।
 
विज्ञापन

7 of 12
कुंभ
वाराणसी मार्ग-
इस रूट पर बड़े वाहन हंडिया-अंडावा मार्ग पर पार्किंग स्थल कान्हा मोटर्स और सरस्वती द्वार पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं को भाटल बस और ऑटो से जाने की सुविधा होगी जबकि छोटे वाहन वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग से कनियार छिवैया मार्ग पर पार्किंग स्थल नागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग से स्नान घाट तक जाने की सुविधा होगी।

8 of 12
कुंभ
मिर्जापुर मार्ग-
मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज आने वाले बड़े वाहन रामपुर-सड़वा मार्ग पर पार्किंग स्थल सरस्वती हाइटेक पश्चिमी व पूर्वी में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु बस और ऑटो से मेला क्षेत्र में आ सकते हैं। छोटे वाहन मिर्जापुर मार्ग से चक इमामअली मार्ग पर पार्किंग स्थल देवरख उपरहार, ओमेक्स सिटी में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल ही स्नानघाट तक जाएंगे। 

9 of 12
कुंभ
रीवा-चित्रकूट मार्ग-   
बड़े वाहन रीवा-चित्रकूट मार्ग से आकर मामा-भांजा तिराहे से दाहिने पार्किंग स्थल एफसीआई चाका और धनुहा में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु हयात चौराहा से योजना के अनुसार पैदल मार्ग से जाएंगे जबकि छोटे वाहन डांडी तिराहा से बाएं पार्किंग स्थल नवप्रयागम, एग्रीकल्चर, लेप्रोसी एरिया में पार्क किए जाएंगे। 

10 of 12
कुंभ
कानपुर मार्ग-
इस रूट पर बड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नेहरू पार्क, अभय मेमोरियल पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल मार्ग से स्नानघाट तक जाएंगे जबकि छोटे वाहन बाहरी क्षेत्र में प्रवेश कर संगम क्षेत्र के नजदीक क्रमशः काली एक्सटेंशन, सीएमपी डिग्री कॉलेज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, विश्वविद्यालय ग्राउंड, हिंदू हॉस्टल आदि में पार्क किए जाएंगे। 

11 of 12
कुंभ
लखनऊ मार्ग- 
बड़े वाहन लखनऊ-नबाबगंज-इलाहाबाद मार्ग पर बने पार्किंग स्थल बेला कछार और चंपतपुर में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु योजना के अनुसार संगम तक जाएंगे। छोटे वाहन एनसीसी, भारत स्काउट, एमएनआईटी, बेली कछार आदि एरिया में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल या बस मार्ग से संगम तक जाएंगे।
विज्ञापन

12 of 12
कुंभ
अयोध्या प्रतापगढ़ मार्ग-
इस मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बेली कछार व पांडेय की बाग एरिया में बनाए गए हैं। वाहनों की वापसी भी इसी मार्ग से होगी जबकि छोटे वाहन एनसीसी, भारत स्काउट, एमएनआईटी, बेली कछार एरिया में पार्क किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु योजना के अनुसार प्रयाग संगम तक जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें