फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: वारदात में शामिल था ये शख्स, सौरभ का पूछताछ में हैरान करने वाला कबूलनामा

Wed, 02 Apr 2025 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में सीडब्ल्यूई के कत्ल की साजिश में हत्या के आरोपी का भाई भी शामिल था। वारदात से पहले और बाद में सौरभ ने उससे मुलाकात की थी। सौरभ का भाई जेल में बंद है। 
विज्ञापन
1 of 10
Prayagraj engineer murder - फोटो : अमर उजाला
कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या की साजिश में मुख्य आरोपी सौरभ का जेल में बंद बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम भी शामिल था। न सिर्फ पहले बल्कि वारदात वाले दिन भी पेशी पर आने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पुलिस ने मुकदमे में उसका नाम बढ़ा दिया है। उधर, माता-पिता समेत तीनों आरोपी मंगलवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सौरभ ने जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में अन्य खुलासे भी किए।

 
विज्ञापन

2 of 10
कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या की साजिश में शामिल मुख्य आरोपी सौरभ की मां सुनीता व पिता शिव कुमार - फोटो : पुलिस
बताया कि कत्ल की साजिश में मां सुनीता व पिता शिवकुमार के साथ ही उसका भाई हनी भी शामिल था। वह इस साजिश का पल-पल का राजदार था। वारदात को अंजाम देने से पहले वह जेल में जाकर उससे मिला और उसे पूरी प्लानिंग समझाई थी। यही नहीं, वारदात से एक दिन पहले 28 मार्च को भी वह मां के साथ पेशी पर आने के दौरान जिला न्यायालय कौशाम्बी जाकर उससे मिला था। 
विज्ञापन

3 of 10
हत्या आरोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
जेल में जाकर भी की थी मुलाकात
भोर में वारदात को अंजाम देने के बाद 29 मार्च की सुबह फिर जेल में जाकर उससे मिला। साथ ही उसे पूरी घटना की जानकारी दी। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी के बयान के आधार पर उसके भाई को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। जल्द ही उसका रिमांड बनवाया जाएगा।
 

4 of 10
कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ हादसे में हुआ जख्मी, पैर में हुआ फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला
थाने ले जाते वक्त हादसा, आरोपी के पैर में दो फ्रैक्चर
सोमवार शाम पुलिस लाइन से वापस थाने ले जाते वक्त हुए हादसे में आरोपी सौरभ के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस लाइन सभागार से ले जाया जा रहा था। तभी सीढ़ी पर पैर फिसलने से वह चोटिल हो गया। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसके पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद प्लास्टर चढ़वाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही माता-पिता को भी ले जाया गया। वहां रिमांड मंजूर होने पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 10
हत्या में इस्तेमाल सामान - फोटो : अमर उजाला
चोरी करने पहुंचे युवक ने की थी कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या
भारतीय वायुसेना के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाश ने वारदात अंजाम दी। वारदात की साजिश में वायुसेना कैंपस में अफसरों के घरों में काम करने वाले उसके माता-पिता भी शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
सौरभ से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी वायुसेना परिसर से लगभग 1.5 किमी दूरी पर स्थित लाल बिहारा गांव की बस्ती में रहता है। उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार वायुसेना परिसर में संविदा कर्मचारी हैं। पिता सफाईकर्मी है, जबकि मां घरों में काम करती है।

 
विज्ञापन

7 of 10
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नाकाम रहने पर गोली मारकर की हत्या
सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां पहले एक-दो बार कमांडर वर्क इंजीनियर के घर जा चुकी थी। एक साल पहले तक वह भी वायुसेना परिसर में ठेके पर मजदूरी करता था। एक बार लकड़ी का मंदिर पहुंचाने वह भी अफसर के घर जा चुका था। यह भी बताया कि उसका बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम 25 जनवरी को कौशाम्बी में हुई हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए परिवार को रुपयों की जरूरत थी। अफसर का घर वायुसेना परिसर की बाहरी दीवार से 10-15 मीटर की दूरी पर है। उसे लगा कि वहां उसे 10 लाख तक नकदी मिल जाएगी। उसने घर में चोरी की साजिश रची। इसमें अपने मां-बाप को भी शामिल कर लिया। उसने साजिश के मुताबिक 29 मार्च की भोर में अफसर के घर पहुंचकर भीतर घुसने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकला।

8 of 10
मृत इंजीनियर और हत्यारोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
देशी पिस्टल से मारी गोली, बैग में तमंचा भी लिए था
डीसीपी अभिषेक भारती के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफसर को देशी पिस्टल से गोली मारी थी। वारदात के वक्त उसके बैग में एक तमंचा भी था। यह असलहे उसने पूरामुफ्ती के ही एक स्थानीय तस्कर से खरीदे थे। डीसीपी ने बताया कि तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दोनों असलहे व चार कारतूस भी बरामद हो गए हैं। इसके अतिरिक्त एक पोर्टेबल गैस कटर भी बरामद किया गया है, जिससे अफसर के घर के दरवाजे में सुराख किया गया था।

9 of 10
हत्यारोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से हुआ ट्रेस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तस्वीर अफसर के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। फुटेज के सहारे ही छानबीन शुरू की गई। आसपास फुटेज दिखाकर पड़ताल की गई तो हुलिये के आधार पर आरोपी का नाम सामने आया।
विज्ञापन

10 of 10
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला
13 मार्च की रात भी पहुंचा था चोरी करने
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि 13 मार्च की रात को भी उसने अफसर के घर चोरी का प्रयास किया था। उस रात वह एक साथी के साथ वहां पहुंचा था। दरवाजा काटने का प्रयास किया था, लेकिन अफसर के शोर मचाने पर औजार छोड़कर भाग निकला। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि 13 मार्च की रात उसके साथ गए युवक को भी चिह्नित कर हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर का कत्ल: 'मिस्टर सनकी...', रील बनाने और महंगी बाइकों का शौकीन; कातिल सौरभ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें