फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में नया खुलासा: यहां रची गई वायु सेना कैंपस में अफसर की हत्या की साजिश? कातिल ने खुद बताया

Thu, 03 Apr 2025 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में हुए इंजीनियर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। वायु सेना कैंपस में सीडब्ल्यूई की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। हत्यारोपी कई बार जेल और पेशी के दौरान साजिशकर्ता भाई से मिला था।
विज्ञापन
1 of 9
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में वायुसेना कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) सत्येंद्र नारायण मिश्रा(51) की हत्या की वारदात में चौथा नाम सामने आने के बाद नया सवाल खड़ा हो गया है। सवाल है कि क्या इस वारदात की साजिश जेल से रची गई? दरअसल, जांच में इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि पहले व हत्या के बाद कई बार मुख्य आरोपी सौरभ जेल में बंद अपने भाई हनी उर्फ गौतम से मिला था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल भेजे जाने से पहले सौरभ ने यह बताया कि वह वारदात के एक दिन पहले यानी 28 व वारदात के बाद 29 मार्च को जेल में निरुद्ध अपने भाई हनी से मिला। 
विज्ञापन

2 of 9
Prayagraj engineer murder - फोटो : अमर उजाला
जेल में जाकर तीनों ने हनी से की थी मुलाकात
अब यह बात भी सामने आई है कि वह पहली बार अफसर के घर चोरी करने जाने के दिन 13 मार्च से पहले भी कई बार जेल में जाकर अपने भाई से मिला। यही नहीं, इसमें कुछ बार उसके साथ मां-बाप भी गए। कुछ बार पेशी पर आने के दौरान तो अन्य बार जेल में जाकर तीनों ने हनी से मुलाकात की। ऐसे में अब इस बात की भी आशंका है कि कहीं यह साजिश हनी ने जेल से ही तो नहीं रची।
विज्ञापन

3 of 9
कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ हादसे में हुआ जख्मी, पैर में हुआ फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। हनी को एक दिन पहले ही साजिश रचने का आरोपी बनाया जा चुका है।

4 of 9
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चोरी करने पहुंचे युवक ने की थी कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या
भारतीय वायुसेना के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाश ने वारदात अंजाम दी। वारदात की साजिश में वायुसेना कैंपस में अफसरों के घरों में काम करने वाले उसके माता-पिता भी शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
हत्यारोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी वायुसेना परिसर से लगभग 1.5 किमी दूरी पर स्थित लाल बिहारा गांव की बस्ती में रहता है। उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार वायुसेना परिसर में संविदा कर्मचारी हैं। पिता सफाईकर्मी है, जबकि मां घरों में काम करती है। सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां पहले एक-दो बार कमांडर वर्क इंजीनियर के घर जा चुकी थी। एक साल पहले तक वह भी वायुसेना परिसर में ठेके पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

6 of 9
सौरभ से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
नाकाम रहने पर गोली मारकर की हत्या
एक बार लकड़ी का मंदिर पहुंचाने वह भी अफसर के घर जा चुका था। यह भी बताया कि उसका बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम 25 जनवरी को कौशाम्बी में हुई हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए परिवार को रुपयों की जरूरत थी। अफसर का घर वायुसेना परिसर की बाहरी दीवार से 10-15 मीटर की दूरी पर है। उसे लगा कि वहां उसे 10 लाख तक नकदी मिल जाएगी। उसने घर में चोरी की साजिश रची। इसमें अपने मां-बाप को भी शामिल कर लिया। उसने साजिश के मुताबिक 29 मार्च की भोर में अफसर के घर पहुंचकर भीतर घुसने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

7 of 9
हत्या आरोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
देशी पिस्टल से मारी गोली, बैग में तमंचा भी लिए था
डीसीपी अभिषेक भारती के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफसर को देशी पिस्टल से गोली मारी थी। वारदात के वक्त उसके बैग में एक तमंचा भी था। यह असलहे उसने पूरामुफ्ती के ही एक स्थानीय तस्कर से खरीदे थे। डीसीपी ने बताया कि तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दोनों असलहे व चार कारतूस भी बरामद हो गए हैं। इसके अतिरिक्त एक पोर्टेबल गैस कटर भी बरामद किया गया है, जिससे अफसर के घर के दरवाजे में सुराख किया गया था।

8 of 9
हत्या में प्रयुक्त सामान - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से हुआ ट्रेस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तस्वीर अफसर के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। फुटेज के सहारे ही छानबीन शुरू की गई। आसपास फुटेज दिखाकर पड़ताल की गई तो हुलिये के आधार पर आरोपी का नाम सामने आया।
 
विज्ञापन

9 of 9
हत्या में इस्तेमाल की गई चीजें - फोटो : अमर उजाला
13 मार्च की रात भी पहुंचा था चोरी करने
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि 13 मार्च की रात को भी उसने अफसर के घर चोरी का प्रयास किया था। उस रात वह एक साथी के साथ वहां पहुंचा था। दरवाजा काटने का प्रयास किया था, लेकिन अफसर के शोर मचाने पर औजार छोड़कर भाग निकला। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि 13 मार्च की रात उसके साथ गए युवक को भी चिह्नित कर हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: वारदात में शामिल था ये शख्स, सौरभ का पूछताछ में हैरान करने वाला कबूलनामा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें