फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज डबल मर्डर: लंगड़ा है कातिल इलेक्ट्रीशियन! दंपती का कत्ल कर ये सामान ले गया साथ; CCTV में दिखा कातिल

Wed, 30 Apr 2025 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में दंपती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दंपती की हत्या के बाद इलेक्ट्रीशियन लाखों के गहने-रुपये लूटकर ले गया था। पुलिस को आरोपी की लोकेशन छिवकी स्टेशन के पास मिली है।
विज्ञापन
1 of 9
Prayagraj Double Murder - फोटो : संवाद
प्रयागराज के नैनी की एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआईओ) कंपनी से सेवानिवृत्त प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव की हत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। 

जांच में पता चला है कि हत्या के एक दिन पहले यानी रविवार शाम सात बजे भी आरोपी इलेक्ट्रीशियन घर में कूलर बनाने के लिए घुसा था। यही नहीं, हत्या के बाद इलेक्ट्रीशियन लॉकर में रखे लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ ले गया। साथ ही दंपती के दोनों मोबाइल को भी उठा ले गया। 
विज्ञापन

2 of 9
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पुलिस जब इन इन दोनों नंबर को खंगाला तो पता चला कि छिवकी रेलवे स्टेशन और कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के पास इनकी लोकेशन मिली। पुलिस की दो टीम मंगलवार को इन जगहों पर मोबाइल को खंगालती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शक है कि आरोपी मोबाइल को बंद कर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया है। वहीं, एसओजी और नैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। इसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि बुधवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि अवंतिका कॉलोनी एलआईजी 16 में रहने वाले अरुण कुमार श्रीवास्तव (65) टीसीआई में प्रबंधक पद से सेवानिवृत हुए थे। वह पत्नी मीना (60) के साथ रहते थे। बड़ा बेटा मनीष मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है। तीन बेटियां है, जो बाहर रहती हैं। 
 

4 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
सोमवार को पति-पत्नी अकेले ही घर में थे। दोपहर में घर में दंपती की हत्या हुई और सबूत मिटाने की कोशिश की गई। घर में पहुंचे युवक ने दंपती की हत्या कर दी थी और कमरे से कीमती सामान गायब करते हुए हत्या के सबूत मिटाने का प्रयास किया था।

 
विज्ञापन

5 of 9
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : संवाद
लंगड़ा कर चल रहा आरोपी 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जो युवक गेट से निकल रहा है, वह थोड़ा लंगड़ा रहा है। पुलिस मान रही है कि हो सकता है कि वह एक्टिंग कर रहा हो या फिर उसे चोट लगी हो। या फिर वह थोड़ा दिव्यांग हो सकता है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
लॉकर से ले गया पत्नी और मां के गहने 
दंपती के बेटे मनीष ने बताया कि वह शनिवार को घर आते हैं और रविवार रहकर सोमवार तड़के ऑफिस चले जाते हैं। घटना के बाद घर पहुंचा तो होश उड़ गए। इलेक्ट्रीशियन घर में कूलर बनाने के लिए आया था। यही नहीं, अलमारी के लॉकर पत्नी के गहने भी गायब हैं। यह सभी गहने उनकी शादी के हैं। वहीं मां के भी कुछ गहने इसमें रखे हुए थे। इसके अलावा नकदी भी थी। माता-पिता के मोबाइल भी आरोपी अपने साथ ले गया। 
 
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी घटना के एक दिन पहले यानी रविवार शाम सात बजे भी घर में कूलर बनाने के लिए आया था। करीब दो घंटे घर में रहा। पुलिस को शक है कि उसने इसी दौरान घर में रेकी की है। वहीं, इसके बाद अगले दिन सुबह 11:48 और फिर दोपहर 1:30 बजे घुसा। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 

 

8 of 9
बुजुर्ग दंपति के शव घर पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : संवाद
देर शाम दंपती का शव पहुंचा घर 
वृद्ध दंपती का शव मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम हाउस से अवंतिका आवास योजना नैनी स्थित उनके घर पहुंचा। वहीं, मौके पर पहुंची नैनी पुलिस ने कमरे की फिर से तलाशी ली।

 
विज्ञापन

9 of 9
अरुण श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बेटे ने दर्ज कराया हत्या का केस 
हत्या मामले में सोमवार देर रात मनीष ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, डीसीपी यमुनापार विवेक चंद यादव ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ा गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। 


यह भी पढ़ें: प्रयागराज डबल मर्डर: घर में दो बार आया कातिल, दो घंटे तक खेलता रहा खूनी खेल; अरुण ने आखिरी बार इनसे की थी बात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें