फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Updates: प्रयागराज में कोरोना के 49 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 534

Sat, 11 Jul 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। शुक्रवार को भी 49 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमित पाए गए लोगों में 18 पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में रहे हैं। निजी अस्पतालों के करीब 15 हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के दो वर्कर और कई गर्भवती महिलाएं भी नए कोरोना मरीजों में शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बड़ी संख्या में नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 534 तक पहुंच गई है। मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी तरफ कोविड अस्पताल भी फुल होते जा रहे हैं। आसार हैं कि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में बेड भी कम पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एक दिन पूर्व ही जिले में 52 नए मरीज सामने आए थे। उसी के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि दूसरे दिन भी यही हाल रहेगा और पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ेगी। जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 49 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 18 पूर्व में पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में रहे हैं।

4 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही करीब 15 से ऊपर स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि पांच लोगों में संक्रमण का पता तब चला जब ऑपरेशन से पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। संक्रमित तीन लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। कुछ ऐसे नए मरीज भी सूची में शामिल हैं जो जो निजी अस्पतालों में उपचार कराने गए और वहां पॉजिटिव हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कई संक्रमितों की पहचान एंटीजन टेस्ट से हुई है। 32 लोगों की जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दर्जन भर से पॉजिटिव की पुष्टि निजी पैथोलॉजी में हुई। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमण पाए जाने के बाद निजी अस्पतालों के वार्डों को सील कर दिया गया है, जबकि पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj

18 की रिपोर्ट आई निगेटिव, गए घर 

 कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कुल 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई। उसमें चार एल-1 हॉस्पिटल के हैं जबकि 14 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के हैं। एल-3 हॉस्पिटल से छुट्टी पाने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं जबकि चौथा अलग हैं और चारों करेली के ही निवासी हैं। इस मौके पर डॉ0 अमृत लाल, डॉ0 उत्सव सिंह सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे। जबकि एसआरएन से छुट्टी पाने वालों में एक करेली, तीन मुट्ठीगंज, एक सिविल लाइंस, एक झूंसी, एक अतरसुईया सहित कुल 14 लोगों की छुट्टी की गई। डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आरपीएफ के तीन जवानों के कोरोना पॉजीटिव आने से हड़कंप

आरपीएफ के तीन जवानों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर शुक्रवार को हड़कंप मच गया। तीनों ही जवान की प्रयागराज जंक्शन के हैं। पिछले दिनों कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आने से उन्हें सूबेदारगंज में क्वारंटीन किया गया था। सात जुलाई से तीनों जवाना क्वारंटीन सेंटर में ही थे। शुक्रवार को पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आरपीएफ जंक्शन पोस्ट पर सैनिटाइजेशन करवाया गया। बताया जा रहा है कि इन तीनों जवानों के संपर्क में आए दस और जवानों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें