Corona
- फोटो : Twitter
दो डॉक्टर, प्रोफेसर, लाइब्रेरियन के संपर्क में आए 50 लोग
कोरोना पॉजिटिव आए बेली अस्पताल के डॉक्टर, सोरांव स्थित निजी अस्पताल के संचालक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के संपर्क में आने वाले करीब 50 लोगों को चिह्न्ति कर लिया गया है। रविवार को सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।
सबसे अधिक बेली अस्पताल के एनेस्थेटिस्ट और निजी अस्पताल के संचालक के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया गया है। एनेस्थेटिस्ट के संपर्क में 20 से अधिक लोगों को, जबकि निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर के परिवार से डेढ़ दर्जन लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी को क्वारंटीन करा दिया गया है। सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. यू.बी. यादव ने बताया कि डॉक्टर के परिवार और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की गई है। उनकी ओपीडी में आने वाले मरीजों, ऑपरेशन कराने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।