फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में संक्रमित तीनों युवकों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sun, 10 May 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाए तीन युवकों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसमें एक युवक तेलियरगंज के शंकरघाट का है, जबकि दो युवक शंकरगढ़ के कपारी गांव के रहने वाले हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि तीनों युवकों के जाने से जिले में अब 12 एक्टिव केस रह गए हैं। जिले में कोरोना के अब तक 17 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से चार ठीक हो चुके, जबकि एक की मौत हो गई। 

कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि तीनों युवकों को 24 अप्रैल को कोटवां-बनी अस्पताल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान बीच-बीच में एक-दो दिन गले मेें परेशानी हुई, लेकिन उसके बाद तीनों ठीक रहे। तीनों की चार बार जांच हुई। शनिवार को तीनों युवाओं को छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से तीनों को घर भेजा गया। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बता दें कि शंकरगढ़ के दोनों युवक मुंबई में काम करके लौटे थे, जबकि तेलियरगंज शंकरघाट निवासी युवक तीन मार्च को मडुआडीह एक्सप्रेस से वाराणसी गया था, जिस डिब्बे में वह सवार था, उसमें एक संक्रमित व्यक्ति भी था। बताया जाता है कि वहीं से उसे इंफेक्शन हुआ। हालांकि तीनों युवकों से किसी और में संक्रमण फैलने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों युवकों के संपर्क में आने वाले 250 लोगों को क्वारंटीन करके जांच कराई, लेकिन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।  
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अब बाहर से आए लोगों का विवरण रखेंगी मोहल्ला निगरानी समितियां 

अब बाहर से आए लोगों के बारे में पूरी जानकारी मुहल्ला निगरानी समितियां रखेंगी। यह समितियां बाहरी मजदूरों का विवरण तो जुटाएंगी ही, उनके बारे में सूचना भी देंगी। शनिवार को नगर निगम परिक्षेत्र के प्रत्येक मुहल्लों में अलग-अलग समितियों का गठन किया गया।  खुल्दाबाद जोन कार्यालय के अन्तर्गत 26 वार्डो के 137 मोहल्लों में 137 समितियां गठित की गईं। गऊघाट जोन कार्यालय के 14 वार्डो में 50 समितियां गठित हुईं। कटरा जोन के 22 वार्डो में 89 समितियां,अल्लापुर जोन के 13 वार्डो में 137 समितियां, नैनी जोन के पांच वार्डो में 26 समितियां गठित हुई। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सफाईकर्मी की रिपोर्ट निगेटिव, एसआरएन में तीन भर्ती 

प्रयागराज। अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के सफाई कर्मी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसकी तबीयत खराब होने पर उसकी जांच का नमूना शनिवार को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शनिवार को कोरोना की आशंका में एसआरएन में तीन लोगों को भर्ती किया गया है। 

वहीं सैदाबाद, बरौत और कौड़िहार ब्लॉक के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के नमूने लिए गए हैं। नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि 60 संपर्कियों के नमूने भी जांच को भेजे गए हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की देर रात 150 नमूनों की जांच की गई है। इसमें 40 नमूनों की दोबारा जांच की जा रही है, जबकि 110 की रिपोर्ट फाइनल स्थिति में है। इसमें चित्रकूट के तीन लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बाकी रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें प्रयागराज के छह, सोनभद्र के 10, मिर्जापुर के पांच, कौशांबी के 27, चित्रकूट के 40, फतेहपुर के 10 नमूने शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोटवां-बनी प्रतापगढ़ का एक मरीज भर्ती

कोटवां-बनी में शनिवार को प्रतापगढ़ का एक और मरीज भर्ती किया गया है। उसे प्रतापगढ़ से लाया गया है। कोटवां-बनी कोविड-10 लेवल-1 के इचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद यहां लाया गया है।

शंकरगढ़ के संपर्कियों को भेजा गया घर

शंकरगढ़ के कोरोना पॉजिटिव युवकों की अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शनिवार को उनके संपर्कियों को भी क्वारंटीन केंद्रों से घर भेज दिया गया। शंकरगढ़ के 250 संपर्कियों को करेली स्थित दो केंद्रों में रखा गया था। उधर, शंकरघाट के संपर्कियों को तीसरे दिन ही होम क्वारंटीन में भेज दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें