फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एसआरएन में देखीं व्यवस्थाएं और कोरोना संक्रमितों से की बात

Thu, 25 Jun 2020 08:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने संक्रमित मरीजों से बात भी की और इलाज व भोजन के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टरों और नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ को सराहा। उन्होंने कहा कि कोविड से डरने की नहीं डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। मंत्री खन्ना ने संक्रमित मरीजों का बेहतर इलाज करने के साथ साफ सफाई और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
एसआरएन के कोविड आइसोलेशन वार्ड संख्या आठ में इस वक्त 23 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने वार्ड के गेट पर तीन मरीजों को बुलाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूछा डॉक्टर आते हैं कि नहीं, इलाज कैसा है, उनका व्यवहार कैसा है। साथ ही साफ सफाई और भोजन के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने संतुष्टि जताई। उन्होंने सात नंबर कोविड वार्ड का भ्रमण कर शौचालय तक देखा। 

निरीक्षण के दौरान मंत्री फेसशील्ड, मास्क और दस्ताने पहने थे। उन्होंने कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्राचार्य को निर्देश दिए कि संक्रमितों की जांच संख्या बढ़ाई जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रोगी सहायता केंद्र, स्क्रीनिंग रूम, एनाउंसमेंट सिस्टम के साथ सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली देखी। निरीक्षण के बाद उन्होंन कहा कि मरीजों की देखभाल में लगे डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सराहना की जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, कोविड प्रभारी डॉ. सुजीत, डॉ. संतोष सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष और चिकित्सक मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य और चिकित्सकों के साथ बैठक भी की। 

प्रदेश सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से रिकवरी रेट ज्यादा, संक्रमित हैं कम

चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज में कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन नियमों के पालन सख्ती से कराने का नतीजा है कि छोटे प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या कम और ठीक होकर घर जाने वालों का अनुपात ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसआरएन अस्पताल में खाली पड़े बेड। - फोटो : prayagraj
मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं या नहीं, वह इसका जायजा लेने आए थे। जो सुविधाएं अनुमन्य हैं वह मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि हम कोरोना के प्रभाव को रोकने में ज्यादा सफल हैं। हमारा रिकवरी रेट 64 प्रतिशत है। हमारे यहां मरीजों की संख्या करीब 6400 पॉजिटिव मरीज है और मौत 600 हैं। यह इसी वजह से हो पाया कि योगी सरकार ने नियमों को सख्ती से लागू किया। 

चिकित्सा शिक्षा 

मंत्री ने कहा कि हमने कानपुर समेत कई मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं देखीं। उद्देश्य यह रहा कि कोविड संक्रमित मरीजों की देखरेख और उपचार सही तरीके से हो। उन्होंने कहा कि कोरोना के फैलाव को हरहालत में रोका जाए। सरकार के प्रयास जारी हैं। हम सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे, मास्क लगाएंगे और बार-बार साबुन से हाथ धोएंगे, तभी कोरोना संक्रमण से बच पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें