Prayagraj News : कोविड जांच सेंटर में सैंपल लिया गया।
- फोटो : प्रयागराज
टीकाकरण में अव्वल रहा प्रयागराज
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एक तरफ तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि प्रयागराज में टीकाकरण में भी लगातार तेजी आ रही है। दूसरी डोज के लिए भी लोग जागरूक हुए है। बुधवार को जिले में कुल 74,135 लोगों का टीकाकरण हुआ। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 27,360 और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 40,654 रही। 15 से 17 वर्ष के 2,340 किशोरों ने कोरेाना टीकेकी पहली खुराक ली।