फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः आशीष देकर मायके से विदा हुईं भवानी, पंडालों में होली जैसा उत्साह, देखें तस्वीरें

Thu, 10 Oct 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
‘मां तुमी जेई परमधाम थेके ऐशछो सेखाने आबार फेरोत जाओ आमरा सकले ऐई प्रार्थना जानाई’ की प्रार्थना, कामना के साथ भगवती दुर्गा को विदाई दी गई। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने देवी से आशीष मांगा और अगले बरस फिर आने केलिए प्रार्थना की। दुर्गा पूजा कमेटियों की ओर से पांच दिनी पूजा के बाद दशमी को देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ आशीष देकर मायके से भगवती दुर्गा विदा हो गईं।

इस बार देवी प्रतिमाओं के विसर्जन केलिए अंदावा के तालाब में व्यवस्था की र्गई थी। हालांकि विसर्जन स्थल दूर करने पर दुर्गा पूजा कमेटियों ने रोष भी जताया। इस बीच दशमी के दिन मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में कमेटियों ने विसर्जन कार्यक्रम स्थगित करते हुए बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

आरंभ में पूजा अर्चना के बाद देवी प्रतिमाओं का दर्पण विसर्जन किया गया। फिर जयकारों केबीच प्रतिमाओं को गाड़ियों पर रखा गया। प्रतिमा के साथ कमेटी और मोहल्ले से जुड़े भक्तों का रेला भी साथ चला। पूरे रास्ते महिलाओं, बेटियों ने नृत्य भी किया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के गाल पर अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिमाओं के विदा होने के बाद पूजा पंडाल बेरौनक हो गए थे लेकिन वापसी पर फिर पूजा पंडाल में सभी के जुटने से रौनक आ गई। घाट से कलश में भरकर लाया गया ‘शांतिजल’ पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं पर छिड़का गया। फिर इसी में से थोड़ा-थोड़ा जल लोग घरों में भी ले गए, जहां उसे पूजा स्थल और कमरों में भी छिड़कते हुए देवी से पूरे वर्ष के मंगल के लिए कामना की गई। पुरखों को भी प्रणाम किया गया। 

पंडाल में मिलन समारोह के दौरान छोटों ने बड़ों के पांव छूकर आशीष लिया तो बड़ों ने भी अपने से छोटों को आशीर्वाद दिया। सुहागिनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया, फिर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर तथा ‘शुभो विजयो’ कहकर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस खुशी में मन का मैल भी घुल गया। जाने-अनजाने हुई भूल के लिए लोगों ने एक दूसरे से क्षमा मांगी और बैरभाव भुलाने का संकल्प लिया। अनबन की गांठें खुदबखुद खुल गईं। पंडाल से विदा होते समय लोगों ने एक-दूसरे को अपने घर आने का न्योता भी दिया।

हनुमत निकेतन कॉलोनी शाहा पीपल गांव की प्रतिमा भी विसर्जित की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पत्र वितरक सेवा समिति के महामंत्री भोला अवस्थी सहित डॉ.नीरज पांडेय, जितेंद्र त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, सुमित शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, संजीव रंजन श्रीवास्तव, हरिओम, श्यामलाल, शिवम, अमित शुक्ला, महेंद्र यादव, लकी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

2 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिमा विसर्जन से पहले सिंदूर दान के बाद एक दूसरे को रंग लगाती महिलाएं।
विज्ञापन

3 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिमा विसर्जन से पहले सिंदूर दान के बाद एक दूसरे को रंग लगातीं महिलाएं।

4 of 21

5 of 21

6 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को मूर्ति विसर्जन से पूर्व कर्नलगंज बारवारी में सिंदूरदान के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। 
विज्ञापन

7 of 21

8 of 21

9 of 21

10 of 21

11 of 21

12 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
झूंसी के अंदावा में मूर्ति विसर्जन के दौरान मां को प्रणाम।

13 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को झूंसी अंदावा के तालाब में नाचते गाते मूर्ति विसर्जन को जाते श्रद्घालु।

14 of 21

15 of 21

16 of 21

17 of 21

18 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को झूंसी अंदावा के तालाब में नाचते गाते मूर्ति विसर्जन को जाते बच्चे।

19 of 21
navratri in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को झूंसी अंदावा के तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

20 of 21

21 of 21

Next
AU ऐप में पढ़ें