बाल दिवस के अवसर पर प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने अनूठी पहल की। एयरपोर्ट प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालय बरवा कौड़िहार द्वितीय के 43 बच्चों को एयरपोर्ट दिखवाया। इस दौरान इंडिगो की कोलकाता से आई फ्लाइट भी बच्चों को दिखवाई गई। फ्लाइट के अंदर जाकर कुछ देर के लिए बच्चे बैठे भी। पहली बार फ्लाइट के अंदर बैठकर बच्चों के चेहरे खिलखिला गए। तमाम बच्चों ने एयरपोर्ट प्रशासन के अफसरों को बाद में थैंक यू भी बोला।