फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः तनावपूर्ण माहौल बनाने वाले 350 लोग हुए चिह्नित

Mon, 23 Dec 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मामले में शहर में तनावपूर्ण माहौल बनाने वाले तकरीबन 350 लोगों को जिला प्रशासन ने चिह्नित किया है। इन सभी की प्रशासन और पुलिस के अफसर कुंडली खंगाल रहे हैं। जिन लोगों को चिह्नित किया गया है उसमें तमाम सफेदपोश लोग भी है। इसमें कई ऐसे भी हैं जो राजनीति में खासे सक्रिय हैं। इन सभी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की गई है। चर्चा हैं कि  भीड़ को उकसाने के मामले में कुछ के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई प्रशासन कर सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
इस बीच रविवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने अटाला आदि इलाकों में चौपाल लगाकर लोगों से अपील की कि वह किसी भी भ्रामक जानकारी से बचे। अगर कोई उन्हें भ्रामक जानकारी दे रहा है तो प्रशासन के अफसरों को इस बारे में सूचित करें। अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी हटिया चौराहा, मुस्तफा गार्डन, अकबरपुर, नखास कोहना आदि मोहल्लों के साथ सोरांव, मऊआइमा, लालगोपाल गंज में भी लोगों से अफवाह से बचने को कहा। इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून क्या है उसके पंफलेट भी लोगों में वितरित किए गए।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
यह भी कहा गया कि अगर कोई कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निकले जुलूस और भीड़ को उकसाने के मामले में प्रशासन ने तकरीबन 350 लोगों को चिह्नित किया है। डीएम ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे लोगों का रिकार्ड निकाला जा रहा है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि भीड़ को उकसाने के मामले में चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की वीडियो फुटेज प्रशासन के पास है।

4 of 6
Internet Speed
स्थिति सामान्य होने तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कब होगी, इसे लेकर कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक बार फिर से देखा जाएगा कि स्थिति कैसी है। इसके बाद शाम को निर्णय लिया जाएगा कि सेवा बहाल की जाए या नहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
narendra giri - फोटो : प्रयागराज
मुस्लिम धर्मगुरु नागरिकता कानून को समझें, समझाएं

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नागरिकता संशोधन कानून का पुरजोर समर्थन किया है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सभी धर्मगुरुओं विशेषकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की है कि वह इस कानून को समझने और लोगों को समझाने का प्रयास करें क्योंकि यह कानून देशहित में है और इससे आतंकवाद में कमी आएगी। गृहमंत्री अमित शाह सदन में स्पष्ट कर चुकेहैं कि भारत में रहने वाले सभी मुसलमान देश के नागरिक हैं सो उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। महंत नरेंद्र गिरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी समर्थन किया है जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले की संपत्ति को कुर्क करके वसूली करने की बात कही है। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि हिंसा करने वालों  पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा करते हुए उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सद्भाव की अपील

प्रयागराज। आजादी बचाओ आंदोलन की ओर से रविवार को स्वराज विद्यापीठ में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जुटे धर्मगुरुओं ने धार्मिक वैमनस्यता दूर करने की प्रार्थना करते हुए सद्भाव की अपील की। संदेश दिया कि अपने देश में सभी धर्मों के लोग प्रेम और सद्भाव से रहते हैं। इसलिए हमें समझदारी का परिचय देते हुए सौहार्द बनाए रखना होगा। गोष्ठी के दौरान नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा करते हुए समाजशास्त्री प्रो. बिमल कुमार, फरीदुल हक अंसारी और फादर लियो ने इसके सामाजिक और राजनीतिक पक्षों पर प्रकाश डाला। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर देश में बने माहौल को जल्द ठीक करने के लिए अपने-अपने धर्मों की प्रार्थना की। साहित्यकार श्रीप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सौरभ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समापन क्रांतिकारियों की शहादत और देश की विरासत को याद में गीत प्रस्तुति से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें