उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना उसी का दिल दहल गया। घटना कुंडा इलाके में हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
2 of 5
अस्पताल में शव
- फोटो : अमर उजाला
बरात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना गांव और बरात में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया। कुंडा कोतवाली इलाके के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी। बरात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई।
4 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो से शवों को निकालना शुरू किया। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया। बरात में भी मातम छा गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया।
मृतकों में बबलू (22) पुत्र रामनाथ निवासी जिरगापुर, दिनेश कुमार (40) पुत्र श्रीनाथ, पवन कुमार (10) पुत्र दिनेश कुमार, दयाराम (40) पुत्र छोटेलाल, अमन (7) कुमार पुत्र दिनेश कुमार, राम समुझ (40) पुत्र बैजनाथ निवासीगण जिरगापुर, अंश (9) पुत्र कमलेश निवासी हथिगवां, गौरव कुमार (10) पुत्र राम मनोहर, भैया (55) पुत्र श्रीनाथ, सचिन (12) पुत्र समुझ, हिमांशु (12) पुत्र राम भवन विश्वकर्मा, मिथिलेश (17) कुमार पुत्र दशरथ लाल, अभिमन्यू (28) पुत्र रमेशचंद्र निवासीगण जिरगापुर और पारसनाथ (40) पुत्र बचई चालक निवासी बड़ेरामनिजपुर शामिल हैं।