फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हत्या वाले दिन दिलीप मिश्रा ने किया था डॉ. बंसल को फोन

Sun, 31 May 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ बंसल की हत्या मामले से पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र के कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस को एक अहम जानकारी हाथ लगी है। पता चला है कि हत्या वाले दिन दिलीप ने डॉ बंसल को फोन भी किया था। हिरासत में लिए गए दिलीप के गुर्गे व बर्खास्त सिपाही ने यह जानकारी पूछताछ में दी है। पुलिस अब उसकी ओर से दी गई जानकारी की सच्चाई जानने में जुटी है। 

27 मई को दिलीप मिश्रा के औद्योगिक क्षेत्र में लवायन कला स्थित कॉलेज से एक लाख के इनामी नीरज सिंह के पकड़े जाने के बाद पुलिस दिलीप की तलाश में जुटी थी। सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान शंकरगढ़ में उसका करीबी व पुलिस विभाग का बर्खास्त सिपाही राजेश पांडेय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद पूछताछ व जांच पड़ताल के क्रम में एक चैंकाने वाली यह जानकारी मिली कि डॉ बंसल की हत्या के दिन दिलीप का गुर्गा राजेश जीवन ज्योति अस्पताल में मौजूद था। यह जानकारी मिलते ही बंसल हत्याकांड की जांच में जुटे अफसरों व एजेंसियों के कान खड़े हो गए। इसके बाद जिले के इस बेहद सनसनीखेज हत्याकांड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा कनेक्शन की भी जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj
उधर पूछताछ में हिरासत में लिए गए बर्खास्त सिपाही से पूछताछ में एक और चैंकाने वाली जानकारी मिली। उसने बताया कि घटना वाले दिन दिलीप ने डॉ बंसल को फेान भी किया था। लेकिन उसने यह भी बताया है कि उसका एक परिचित मरीज जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती था और वह उसे देखने ही अस्पताल पहुंचा था।

उसके ही कहने पर मरीज का बिल कम कराने के लिए दिलीप ने डॉ बंसल को फोन किया था। फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुट गई है कि उसकी बातों में कितनी सच्चाई है। उस मरीज के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बारे में बर्खास्त सिपाही ने जिक्र किया है। इसके साथ ही उसकी व दिलीप के मोबाइल की कॉल डिटेल भी फिर से खंगाले जाने की तैयारी है।

4 of 5
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj

प्रधानी के चक्कर में छोड़ दी नौकरी

बंसल हत्याकांड के दौरान अस्पताल में दिलीप के जिस गुर्गे राजेश पांडेय की मौजूदगी की बात सामने आई है, वह पुलिस विभाग का बर्खास्त सिपाही मेजा के तरवाई गांव का रहने वाला है। वह 1994 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।

मिर्जापुर मेें तैनाती के दौरान वह बिना बताए सालों तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहा। 2010 में उसे बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि इससे पहले ही उसने गांव की प्रधानी हथिया ली थी। इसके साथ ही बालू व तमाम अन्य धंधों में भी हाथ आजमाने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिलीप से हुई और फिर कुछ ही दिनों में वह उसका सबसे करीबी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

शूटर पकड़े जाने के बाद दिलीप को दी थी शरण

सूत्रों के मुताबिक, शूटर नीरज सिंह के पकड़े जाने के बाद फरार हुए दिलीप को बर्खास्त सिपाही ने अपने घर में शरण भी दी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश भी दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले ही दिलीप वहां से भाग निकला था और फिर गोपीगंज जाकर एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर शरण ली। हालांकि बाद में पुलिस ने दावा किया कि उसे औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

एसटीएफ कर चुकी है दिलीप से पूछताछ

वैसे डॉ बंसल हत्याकांड में मंत्री नंदी पर हमले के आरोपी दिलीप से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। दरअसल मामले की जांच के दौरान एसटीएफ ने डॉ बंसल से जुड़े हर शख्स से पूछताछ की थी। इसमें विवाद करने वालों के साथ ही डॉ बंसल से कारोबारी रिश्ते के चलते जुडे़ लोग भी शामिल थे।

जांच के दौरान ही यह सामने आया कि डॉ बंसल  व दिलीप के बीच किसी जमीन को लेकर बातचीत चल रही थी। जिसके बाद एसटीएफ ने उससे गहन पूछताछ की थी। हालांकि लंबी पूछताछ के बाद भी यही बात सामने आई थी कि जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं था। आपसी समझौते से दोनों ने एक-दूसरे को जमीन दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें