फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में तीन विशेष ट्रेनों से आए 5000 से अधिक श्रमिक

Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
 गुजरात और महाराष्ट्र से आईं तीन विशेष ट्रेनों से बुधवार को पांच हजार से अधिक मजदूर जंक्शन पर उतरे। अब तक एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रमिक नहीं आए थे। इनके अलावा गुजरात से वाराणसी के लिए चलीं दो विशेष ट्रेनों में सवार 345 श्रमिक भी यहां उतरे।
विज्ञापन

2 of 4
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj

गुजरात के अहमदाबाद से 1742 श्रमिकों को लेकर चली विशेष ट्रेन सुबह यहां 7.55 बजे पहुंची। जंक्शन पर उतरने के बाद सभी श्रमिकों एवं उनके परिवारों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। भोजन आदि देने के बाद सभी को बसों से उनके गृह जनपदों को भेज दिया गया। इसके लिए 50 बसें लगाई गईं थीं। प्रयागराज के श्रमिकों को भी बसाें से उनके घर भेजा गया और उन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
वहीं अहमदाबाद से ही चली दूसरी ट्रेन दिन में 3.50 बजे पहुंची। इसमें 1600 श्रमिक सवार थे। आवश्यक कार्रवाई पूरी करके इन्हें 50 बसों से गृह जनपदों को भेजा गया। तीसरी ट्रेन मुंबई से 1600 श्रमिकों को लेकर आई। इनके लिए भी 50 बसें लगाई गईं थीं। इनके अलावा भावनगर से वाराणसी के लिए चली विशेष ट्रेन में भी यहां के 255 श्रमिक सवार थे। इनमें प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, कौशाम्बी, सुलतानपुर आदि जिले के लोग भी रहे। इसी तरह से गांधीधाम से वाराणसी के बीच चली विशेष ट्रेन से यहां 90 श्रमिक उतरे। सभी को बसों से गृह जनपद भेजा गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
आज आएंगे 12 हजार श्रमिक
 श्रमिकों के आगमन को लेकर प्रशासन की चुनौती बढ़ने जा रही है। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र, गुजरात से सात ट्रेनों के आने की सूचना है। इसमें करीब 12 हजार श्रमिक के होने की बात कही जा रही है। इस तरह से प्रशासन के सामने एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों की जांच, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराते हुए सभी को उनके गृह जनपद तक छोड़ने की चुनौती होगी। इन्हें गृह जनपद छोड़ने के लिए 350 से अधिक बसों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें