फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी लगाने एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पहुंचे

Mon, 14 Jan 2019 09:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh
कुंभ के प्रथम मकर संक्रांति स्नान पर गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए सोमवार की शाम देश के कोने-कोने से आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। मंगलवार की भोर में स्नान शुरू होते ही विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक समागम के रूप में कुंभ मेला शुरू हो जाएगा।

मकर संक्रांति स्नान के लिए सुबह से ही संगम की ओर जाने वाले मार्गों पर हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब हिलोरें मारने लगा। शाम तक करीब एक करोड़ से अधिक तादाद में तीर्थयात्री संगम क्षेत्र में पहुंच गए। कुंभ मेला प्रशासन ने संतों,भक्तोंं, कल्पवासियों के सहज स्नान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। फाफामऊ से अरैल के बीच कड़े सुरक्षा इंतजामों में मकर संक्रांति का पहला कुंभ स्नान आरंभ होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
kumbh
भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के पुण्य पर्व पर संगम में गोता लगाने के लिए श्रद्धालुओं के संगम तट पर पहुंचने का सिलसिला देर रात तक निर्बाध गति से चलता रहा। अरैल से फाफामऊ के बीच बने 22 पांटून पुलों से होकर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिन भर गंगा के किनारों पर बसी तंबुओं की नगरी में पहुंचती रहीं। कुंभ मेला क्षेत्र में आसानी से पहुंचने के लिए चार पहिया, दो वाहनों का प्रवेश रविवार की रात को ही रोक दिया गया था।

सिर पर गठरी, कंधे पर झोला लिए लोग संगम जाने वाले मार्गों पर चंहुदिश उमड़ पड़े। कोई संतों के शिविरों में पहुंचा तो कोई कल्पवासियों, पुरोहितों के टेंट में। बड़ी तादाद में श्रद्धालु परेड की सड़कों के अलावा किला रोड से लेकर संत तट के दोनों किनारों की रेती पर जगह-जगह डेरा डाल दिए हैं। भोर में ही मकर संक्रांति स्नान शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
kumbh
पांच लाख वाहनों के लिए 13सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में 94 स्थलों पर पार्किंग 
मकर संक्रांति पर स्नान के लिए संगम तट तक पहुंचने के लिए यातायात की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र के नजदीक बने 94 पार्किंग स्थलों पर पांच लाख से अधिक वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। यातायात सुविधा के लिए पांच सौ से अधिक ई-रिक्शा और पांच सौ से शटल बसें चलाई गईं हैं, ताकि श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने में आसानी हो सके।

 

4 of 5
kumbh
 5.50 किमी लंबे गंगा के दोनों तटों पर बने 35 स्नान घाट   
पहली बार इस पर्व पर 5.50 किमी लंबे तटों पर 35 जगहों पर बने स्नान घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला प्रशासन ने 1.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया है। 

संगम से शहर तक कड़ा सुरक्षा घेरा, संदिग्धों पर नजर
प्रयागराज। डीआईजी कुंभ कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति स्नान पर्व पर संतों-भक्तों, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए, पुलिस, पैरा मिलिट्री और होमगार्ड के 25 हजार से अधिक जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh
तंबुओं की नगरी में आग से बचाव के व्यपाक इंतजाम
40 फायर स्टेशन बनाए गए
14 फायर चौकियां खोली गईं
53 फायर मोटरसाइकिल मोबाइल दस्ता तैनात

स्वच्छ कुंभ का देंगे संदेश
1.22 लाख इको फ्रैंडली शौचालय कुंभ मेला के 20 सेक्टरों में लगाए गए
17 हजार डस्टबीन में कूड़े किए जाएंगे एकत्र
1500 स्वच्छाग्रही भी कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के लिए तैनात


मकर संक्रांति के प्रथम स्नान से दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ की शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए मेला प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारियां की हैं। कुंभ मेले में विश्व भर से आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न होने पाए, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। विजय किरन आनंद, कुंभ मेला अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें