फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी क्रिसमसः जीवन की ज्योति जली, आधी रात गोशाला में जन्मे यीशु

विज्ञापन
1 of 6
merry cristmas 2020 - फोटो : prayagraj
घास-फूस और रूई से बनी गोशालाओं की भव्य झांकियों के बीच बृहस्पतिवार की आधी रात को प्रभु यीशु का जन्म हो गया। मानव कल्याण के लिए धरा पर प्रभु यीशु के आगमन के साथ ही हर तरफ खुशियां छा गईं। गिरजाघरों से लेकर मसीही समुदाय में हर घर में प्रभु यीशु के आगमन की झांकियां और गोशालाएं सजाई गईं। गिरजाघरों में बाइबिल के पाठ के साथ ही बोन फायर और यीशु के मिस्सा बलिदान का संदेश दिया दिया। कहीं शाम को तो कहीं आधी रात को मिडनाइट सर्विस के साथ ही प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव छा गया। कैरोल सांग पर मसीही झूमते-थिरकते रहे। शुक्रवार को कोरोना की गाइड लाइन के बीच चर्चों में क्रिसमस पर्व की खुशियों के रंग छाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
merry cristmas 2020 - फोटो : prayagraj
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए सेंट जोसेफ कैथड्रल चर्च में इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत भीड़ से बचने के लिए आधी रात की बजाय शाम को ही प्रभु यीशु का जन्म हो गया। शाम सात बजे मेन सेलिब्रेंट विशप राफी मंजली ने प्रभु यीशु केजन्मोत्सव पर प्रेम, दया, मानवता और जीवन के प्रकाश का संदेश दिया। इसके बाद बालक यीशु के आशीष से सबको नवाजा गया। इसके बाद बिशप ने पल्ली पुरोहित हेरॉल्ड टारो, स्टीवन मनोज, पादरी अनिल माइकल, पादरी जार्ज, केविल प्रधान, जोसेफ मास्कारेनेस के साथ मिलकर मिस्सा बलिदान चढ़ाया। रात 8:30 बजे तक तक चर्च में आराधना होती रही। इस दौरान कैरल सांग पर लोग झूमते रहे। महिलाएं, बच्चे मास्क लगाकर प्रार्थना में शामिल हुए। इस दौरान चर्च में जीवन की ज्योति के रूप में कैंडल लाइट जलाकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

3 of 6
merry cristmas 2020 - फोटो : prayagraj
सीएनआई के लखनऊ डायोसेशन में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाने के साथ ही आधी रात को मिडनाइट सर्विस की गई। इस दौरान मसीही समुदाय के लोगों ने सामूहिक तौर पर आराधना की। इस दौरान पत्थर गिरजाघर में कोरोना संक्रमण की वजह से रात को मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिडनाइट सर्विस की गई। ऑल सेंट्स कैथड्रल चर्च में पुरोहित इमैनुएल पाइक ने बाल रूप में यीशु के जन्म का संदेश दिया। इस आधी रात को दूरी बनाकर लोग आराधना में शामिल हुए और मिडनाइट सर्विस हुई।

4 of 6
merry cristmas 2020 - फोटो : prayagraj
म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में लखनऊ डायोसेशन के सचिव और पुरोहित प्रवीण मसीह ने रात करीब 11 बजे मिडनाइट सर्विस कराई। इस दौरान कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई और प्रेम, दया, करुणा का संदेश दिया गया।इस चर्च में सैकड़ों की तादाद में मसीहियों ने दूरी बनाकर प्रार्थना में हिस्सा लिया।  फायर चौराहे के पास स्थित सेंट पॉल चर्च में पुरोहित सैमुएल पी लाल ने आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। मसीहियों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु के जन्म की आराधना की।इसी तरह नाजरेथ अस्पताल परिसर समेत अन्य गिरजाघरों में भी मिडनाइट सर्विस हुई।
विज्ञापन

5 of 6
merry cristmas 2020 - फोटो : prayagraj
  • बालक यीशु के जन्म के साथ कोरोना को हराने के लिए प्रार्थना
कटरा चर्च में बृहस्पतिवार की रात बालक यीशु के जन्म के साथ ही कोरोना को हराने और मानवता-प्रेम की जीत के लिए विशेष आराधना की गई। रात 12 बजे मिडनाइट सर्विस के साथ ही पादरी मनीष जैदी ने जीवन की ज्योति के रूप में अवतरित हुए प्रभु यीशु से कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए आराधना की। इस दौरान बच्चों, महिलाओं ने चर्च परिसर में कैंडल के रूप में जीवन की ज्योति जलाई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • क्रिसमस पर आज गिरजाघरों में दूरी बनाकर होंगी प्रार्थनाएं
क्रिसमस पर्व पर शुक्रवार की सुबह शहर के गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनाएं होंगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुरोहितों ने मसीही समुदाय के लोगों से मास्क लगाकर ही चर्चों में प्रवेश की अपील की है। सेंट जोसेफ चर्च के अलावा सीएनआई के लखनऊ डायोसेशन और अन्य गिरजाघरों में प्रभु यीशु केजन्मोत्सव पर सुबह प्रार्थनाएं होंगी। इस दौरान सेंटा क्लास के रूप में बच्चे और बड़े हर किसी का ध्यान खींचते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें