Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
भारी वाहनों की नो इंट्री शुरू, 16 जनवरी तक जारी रहेगी
मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर शहर में भारी कॉमर्शियल वाहनों की इंट्री बृहस्पतिवार से बंद हो गई। रोक 16 जनवरी की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। नो इंट्री प्वाइंट पुलिस चौकी बम्हरौली, टीपी नगर तिराहा, सहसों चौराहा, फाफामऊ थाना,नवाबगंज बाईपास, हबूसा मोड़, 40 नंबर गुमटी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, सोरांव बाई पास पर बनाए गए हैं। रीवा मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को थाना घूरपुर, गौहनिया, मिर्जापुर मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को रामपुर तिराहा, वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को हबूसा तिराहा, जौनपुर मार्ग से आने वाले ट्रकों को सहसों तिराहा, प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले ट्रकों को सोरांव बाईपास और लखनऊ मार्ग से आने वाले ट्रकों को नवाबगंज बाईपास से बाहर निकाला जाएगा।