महामंडलेश्वर महेश्वरानंद सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
महामंडलेश्वर महेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग की तरह कुंभ पर्व की महान परंपरा को भी पूरी दुनिया में फैला दिया है। इस कुंभ में विश्व भर से लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन मुझे डर है कि कहीं चकाचौंध और वैभव के आकर्षण के चलते यह स्नान पर्व पर्यटन और मौज मस्ती के आकर्षण का केंद्र न बन जाए। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। प्रयाग के कुंभ में आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित किया जाना चाहिए।