फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2023 : धूप खिलने के बाद बढ़ी मेले में भीड़, जप, तप ध्यान में लीन रहे कल्पवासी

Sun, 08 Jan 2023 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्नान ध्यान के बाद ऊंट की सवारी भी की गई। माघ मेला के तपस्वी नगर, रामानुज नगर, तुलसी मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, खाक चौक और काली मार्ग पर बड़ी संख्या में कल्पवासी जप, तप और ध्यान में लीन हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : माघ मेले में भजन करतीं कल्पवासी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
माघ मेले में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। रोज की अपेक्षा मौसम साफ होने अच्छी धूप खिलने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान संगम तट पर पिकनिक जैसा नजारा रहा। शहरियों ने भी मेले में पहुंचकर स्नान किया। स्नान ध्यान के बाद ऊंट की सवारी भी की गई। माघ मेला के तपस्वी नगर, रामानुज नगर, तुलसी मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, खाक चौक और काली मार्ग पर बड़ी संख्या में कल्पवासी जप, तप और ध्यान में लीन हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
माघ मेले में जानिए रेलवे का रोचक इतिहास

देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस कब बनी, पहली बार संचालन कब हुआ, इस तरह की तमाम जानकारियां आपको माघ मेला में रेलवे के शिविर में लगी प्रदर्शनी में मिलेंगी। शनिवार को एनसीआर के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने डीआरएम मोहित चंद्रा के साथ लिया प्रदर्शनी का जायजा लिया। प्रदर्शनी में वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा प्रयागराज, ग्वालियर एवं कानपुर स्टेशन के डेवलपमेंट के बाद वाले भावी चित्र एवं पुराने छाया चित्र भी लगाए गए हैं। भारतीय रेल के अतीत, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर आदि से जुड़ी जानकारियां भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : माघ मेले में गंगा में डुबकी लगाती महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
महाप्रबंधक ने जनसंपर्क विभाग की परिकल्पना की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से तमाम रोचक जानकारियां प्राप्त होंगी। इस दौरान जीएम ने अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटर को भी देखा। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के मॉडलों एवं अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया। मेले की सुरक्षा के लिए स्थापित आईसीसीसी का भी उन्होंने जायजा लिया। बाद में वह संगम रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद वह जंक्शन पर बनाए गए कंट्रोल टावर भी गए। वहां सीसीटीवी के माध्यम से उन्होंने तमाम स्थानों की फुटेज भी देखी। 

4 of 6
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
भूमि आवंटन न होने से नाराज कथा वाचक ईश्वर महाराज ने दी जल समाधि लेने की धमकी
भूमि आवंटन न होने से नाराज श्रीहरि कथा समिति के अध्यक्ष कथावाचक ईश्वर जी महाराज ने गंगा में जल समाधि लेने की धमकी दी है। कथा वाचक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। उन्होंने सीएम को लिखा है कि वह लंबे समय से माघ मेला में शिविर लगाने के लिए भूमि आवंटन के लिए आवेदन करते आ रहे हैं। वर्ष 2021 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी भूमि सुविधाओं के लिए लिखा था। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी पत्र लिखकर उनकी संस्था को भूमि दिलाने की संस्तुति की। इस बार सेक्टर पांच में मेला का विस्तार किया गया है। किसी भी संत को भूमि, सुविधा से वंचित न रखने का निर्देश दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भूमि नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
डॉ. अनिल शास्त्री ने लिया पंडाल का जायजा
माघ मेला के सेक्टर पांच ओल्ड जीटी मार्ग पर स्थित दद्दा जी के शिविर का जायजा लेने शनिवार को उनके बड़े बेटे गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि दद्दा जी शिष्य मंडल एवं भारत वर्ष के सहयोग से 20 से 26 जनवरी तक असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी शनि केशरी ने बताया कि इस दौरान संतोष शुक्ला, योगेश यादव, पीके सिंह, संतोष उपाध्याय, बबलू यादव व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के माघ मेला सेक्टर दो में शिविर का शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। आचार्य बालकृष्ण त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। अकादमिक निदेशक अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि माघ मेले में जन जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में विश्वविद्यालय की ओर कई शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान जन जागरूकता, फिल्म प्रदर्शन, विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित नवीन पुस्तकों पर परिचर्चा, लेखक से मिलिए कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, काव्यपाठ, राष्ट्र के नायकों पर निबंध प्रतियोगिता, माघ मेला स्लोगन, भारतीय संत परंपरा पर व्याख्यान, गायन, काव्य पाठ, लोकगीतों का दस्तावेजीकरण, विद्यार्थियों द्वारा खेल प्रतियोगिताएं होंगी। यहां डॉ. पीयूष कुमार पतंजलि, डॉ. अख्तर आलम, डॉ. सत्यवीर, डॉ. यशार्थ मंजुल, डॉ. विजया सिंह, डॉ. अनूप कुमार, मनोज कुमार द्विवेदी, जगजीवन राम प्रजापति, रोहित कुमार, पीतांबर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें