फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणामः देशराग संग बाइक रैली में उमड़े शहरी

Thu, 15 Aug 2019 02:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
‘अमर उजाला’ के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पूरे जोश, उर्जा, उत्साह, उमंग के साथ निकाली गई बाइक रैली ने शहरियों में देश प्रेम की अलख जगाई। हालांकि रैली के आरंभ में ही तेज बारिश ने बाइकर्स का उत्साह कम करने की कोशिश की लेकिन बारिश धीमी होते ही लोग दोगुने उत्साह के साथ चल पड़े। रैली का हिस्सा बनने के लिए ऐसा जोश रहा कि नियत समय से तकरीबन घंटे भर पहले ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था। देखते ही देखते इंडियन प्रेस चौराहे से लेकर हिन्दू हॉस्टल तक बाइक की कतारें लग गईं।

चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल से आरंभ बाइक रैली हिन्दू हॉस्टल चौराहा, लोकसेवा आयोग चौराहा, धोबीघाट चौराहा, विवेकानंद चौराहा से बाएं सरदार पटेल मार्ग होते हुए सुभाष चौराहा पहुंचकर पूरी हुई। यहां शहर के गणमान्य नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। रास्ते में भी शहरियों, कारोबारियों ने हाथ हिलाकर बाइकर्स के जज्बे को प्रमाण किया। सुभाष चौराहे पर देशभक्ति गीतों के बीच जन-जन को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने और राष्ट्र के लिए पूर्ण समर्पण का संदेश लेकर लोग लौटे। आरंभ में डीआईजी केपी सिंह ने हरी झ़ंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।

गाल-भाल पर तिरंगा पट्टियां सजाए पांच वर्ष के अतरसुइया के आकार साहू और तिरंगी पट्टियों से सजे चौक के संतोष कुमार वर्मा सभी के आकर्षण का केंद्र बने। रैली में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, शैक्षिक, व्यापारिक, न्यायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही बच्चे, महिलाएं, दिव्यांगजन और एनसीसी कैडेट्स अद्भुत उमंग, उत्साह से शामिल हुए। बाइकर्स के गले में तिरंगी पट्टी और सहयात्री के हाथ में तिरंगा लहराता रहा। रैली के दौरान जय हिंद, भारत माता की जय, ‘भारत की है शान तिरंगा, है मेरी पहचान तिरंगा’ जैसे नारे गूंजते रहे। सुभाष चौराहे के पास पहुंचकर लोगों ने इन अविस्मरणीय पलों को कैद करने के लिए सेल्फी ली और एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
शिक्षकों ने जगाई जश्ने आजादी की अलख
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। बाइक रैली में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हरित जेदली के नेतृत्व में भारी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. रविभूषण, प्रभाकर त्रिपाठी सहित जीआईसी के कई शिक्षक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, मंत्री अनुज कुमार पांडेय, अजीत सिंह आदि भी रैली का हिस्सा बने। अटेवा पेंशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव, कमल सिंह के नेतृत्व में भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील शुक्ल, देवी प्रसाद त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के मंडलीय नेता मनोज सिंह और जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आजादी के जश्न में भागीदारी की।
विज्ञापन

3 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
भारी बारिश भी कम नहीं कर सकी दिव्यांगजनों का उत्साह
0 बाइक रैली को दिव्यांग जनों का भी पूरा समर्थन मिला। बारिश में भी वे डटे रहे और रैली को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। स्वराज विकलांग सेवा समिति के श्रीनारायण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन रैली में शामिल हुए। लवलेश, भैरव प्रसाद, सगीर अपने तिपहिया वाहन के साथ पहुंचे। इनके कल्याण के लिए काम करने वाले घनश्याम मास्टर, अनुराधा, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। रैली में शामिल दिव्यांगजनों में आजादी का जश्न मनाने का उत्साह साफ नजर आया।

4 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
तिरंगा संग कर्मचारियों ने दिखाया जोश
बाइक रैली में कर्मचारियों ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कर्मचारी हाथ में तिरंगा लिए लगातार भारत माता की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह, विकास भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रामचंद्र यादव के साथ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, आलोक सिंह, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव रविशंकर मिश्र, जितेंद्र कुशवाहा, विजय कुमार, रामसुफल वर्मा, दिलीप सिंह, राकेश बाबू, सनत सिन्हा, राजकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गवर्नमेंट इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले परिषद के जिलाध्यक्ष अजय भारती, महामंत्री रमेश शंकर श्रीवास्तव, हुडा नसीम के साथ भी सैकड़ों कर्मचारी रैली में शामिल हुए। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सुधांशु वर्मा, महेंद्र कौशल, रिक्की कौशल, संजीव भारती और लेखपाल संघ के महामंत्री अश्वनी पांडेय की अगुवाई में लेखपालों ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

5 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
छात्रों ने दिखाया दिखाया जज्बा और जुनून
आजादी के जश्न में निकली बाइक रैली में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी गजब का जज्बा और जुनून दिखाया। छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव अपने साथ मोहम्मद सैफ, अभिषेक सिंह, धीरेंद्र यादव, सत्यम कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में छात्रों के साथ पहुंचे तो समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू और छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा भी अपनी पूरी टीम के साथ रैली का हिस्सा बने। वहीं, एबीवीपी के अनुराग पांडेय, अमन, अंकुर, शिवम, सौरभ, अंबुज, अनुज आदि ने भी बाइक रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

6 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
खिलाड़ियों ने रैली में लगाए चार चांद
बाइक रैली में खिलाड़ी अपने ही अंदाज में शामिल हुए। हैंडबाल कोच और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के शिक्षक रवींद मिश्र के नेतृत्व में हैंडबाल खिलाड़ी राहुल किक्कू, आशुतोष पांडेय, निखिलेश पांडेय, अभिषेक पटेल आदि ड्रेस केसाथ रैली में भागीदारी करने पहुंचे। वहीं, जूडो-कराटे की ड्रेस में पहुंचे खिलाड़ी बाइक रैली का आकर्षण रहे। जिला कराटे एवं वुशु संघ के अध्यक्ष एवं प्रयागराज राइफल शूटिंग संघ के महासचिव शरदनाथ, कराटे व वुशू कोच एसएन विद्यार्थी पनी-अपनी टीमों के साथ रैली में शामिल हुए। इंडियन सितोरियो कराटे स्कूल से शराफत अली, आलोक, शैलेंद्र, नवीन, सुधांशु साहू, उपकारी नाथ, रजनीश, आलोक यादव, सुनील राव, इलाहाबाद वुशू संघ से मोहम्मद अनस, आफताब खान, शुभम पांडेय, अभिराज, नितीश आदि और प्रयागर राइफल शूटिंग संघ से उत्कर्ष, अखिलेश, उमेश यादव, सत्येंद्र सुरेंद्र आदि ने पूरे जोश और जज्बे के साथ रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

7 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
मां तुझे प्रमाण रैली में वकीलों ने उत्साह से लिया भाग
अमर उजाला की ओर से आयोजित रैली में हाईकोर्ट, केंद्रिय प्रशासनिक अधिकरण और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। रैली में शिरकत करने जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि, ऋतंधरा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, जितेंद्र नायक, हीरालाल यादव, सुनील यादव, राजेश खरे, अनुराधा सुंदरम्, मनोज पांडेय, सौरभ जायसवाल, दीपक मिश्र, आनंद जी,जयपाल, विनोद कुमार, अमिताभ दुबे, सुशील यादव, अखिलानंद, श्वेता सिंह, ऋषा मिश्र, प्रीति, मंजू, सुमित, सुशील सोनकर, ओमप्रकाश, अखिलेश, रमाशंकर, हनुमान,धीरेंद्र,बृजेश, सौरभ, जगदीश, अंकित, विजय, रामेंद्र, रवि, कुश पांडेय, शिवशरण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, हिमेंद्र सहित अन्य लोगों ने भागीदारी की।

8 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
भाजपाई बोले, नहीं देखी शहर में ऐसी बाइक रैली
प्रयागराज। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई बाइक रैली में उत्साह, ऊर्जा और उमंग के साथ भाजपाई शामिल हुए। बारिश के बावजूद भाजपाइयाें के उत्साह में कमी नहीं दिखी। भाजपाई बोले शहर में ऐसी बाइक रैली उन्होंने कभी नहीं देखी। नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मनोज कुमार कुशवाहा, महानगर प्रोटोकाल अजय राय, सुबोध सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपाइयों ने बाइक रैली में शिरकत की। महिला मोर्चा की अनुपमा पांडेय, अर्चना शुक्ला, अंजली गोस्वामी, वर्षा जायसवाल हो या फिर भाजपा नगर के रवि केसरवानी, श्याम हेला, पदुम जायसवाल, पवन श्रीवास्तव आदि के साथ काफी संख्या में भाजपाई चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे। सभी ने बढ़कर रैली में मौजूद लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह, गणेश केसरवानी, अरुण अग्रवाल, सुशील मिश्र, रविंद्र मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, रतन खरे, राजेंद्र सिन्हा आदि मौजूद रहे। विहिप, बजरंग दल के अश्विनी पांडेय, गौरव आदि ने भी बाइक रैली में शिरकत की।

9 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
रेलकर्मियों ने भी दिखाया दमखम
प्रयागराज। अमर उजाला की बाइक रैली में काफी संख्या में रेलकर्मियाें ने भी शिरकत की। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, विजेंद्र यादव, नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के आलोक सहगल, नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय, संजय तिवारी, सैय्यद इरफात अली, वकार हुसैन, रुक्मानंद पांडेय, आफताब अहमद के नेतृत्व में काफी संख्या में रेलकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
maa tujhe pranam - फोटो : प्रयागराज
जोश के साथ जो बने बाइकर्स रैली का हिस्सा
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक समिति के राजू जायसवाल ‘मरकरी’, राजबहादुर गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सुमित श्रीवास्तव, रिंकू, कमलजी, राजकुमार, ललिता देवी मंदिर समिति के धीरज नागर, दिलीप केसरी, श्रीगुरुसिंह सभा के प्रीतम सिंह, श्रीगुरु तेग बहादुर समिति के सरदार गुरमीत सिंह, गुरुद्वारा सदियापुर के सत्येंद्र सिंह, भोलेनाथ सबके साथ सेवा संस्थान के धीरज साहू, प्रयागराज सेवा समिति के तीर्थराज पांडेय ‘बच्चा भइया’. भक्तराज पांडेय, संस्कार भारती के शैलेंद्र मधुर, योगेंद्र मिश्र, शनि परिवार के पराग जी महाराज, देशभक्त सेवा संस्थान के ज्ञानेश्वर शर्मा, दिवाकर, प्रभाकर, शिवभूषण, दिनेेश, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के आनंद जी टंडन ‘पप्पनजी’, संतोष वर्मा, ब्रजेश सिडाना, संजय गुप्ता, रामप्रसाद, साजिद, साईं परिवार सेवा समिति के प्रमोद अरोरा, साईं भक्त महिला मंडल के विक्की चोपड़ा, मुकेश मेहरोत्रा, बाबा समाजसेवी संस्थान के सतीश केसरवानी, श्रीचित्रगुप्त सामाजिक संस्था के अनिल श्रीवास्तव, सलाम भारत के अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव, काली मंदिर समिति भावापुर के सुशील पंडा, मुकेश साहू, मीरापुर विकास परिषद के प्रदीप गुप्ता, बेटी बैंक के दीपक श्रीवास्तव, श्रीगणपतिजी सदा सहाय फाउंडेशन के अखिलेश सहाय, सर्वजन सेवा समिति के अखिलेश श्रीवास्तव, आशीष पटेल, प्रयास संस्था के धीरज मेहरोत्रा, गंगा सेना के शरद मिश्र, प्रयागवाल सभा के राजेंद्र पालीवाल, रेलवे चाइल्ड लाइन के अजीत सिंह पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अजय राय, लायंस इंटरनेशल के भरत हिरानी, लायनेस की डॉ.दिव्या जौहरी, लोकगायिका मंजू नारायण, समाजसेवी फूलचंद्र दुबे, सरदार पतविंदर सिंह, रंगकर्मी असगर अली, सामाजिक एकता परिषद के ओपी शुक्ला आदि अपनी संस्था के अन्य सदस्यों के साथ बाइकर्स रैली का हिस्सा बने।

पूरे जोश में रहे पत्र वितरक
‘अमर उजाला’ के ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई बाइक रैली में इलाहाबाद समाचार पत्र विक्त्रस्ेता संघ के अविनाश शुक्ला, रतन सिंह, दिनेश तिवारी, संजय गुप्ता, भोला अवस्थी, रजनीश श्रीवास्तव, दिनेश, सुधांशु, राजेश शुक्ला, सोनू कुमार, शिवपूजन तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, रंजीत गोल्डी, अनुज आदि वितरक शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें