कौशांबी के कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में हुए भीषण धमाके ने दोस्त की सांसें छीन ली। शुभम और आलोक एक ही कमरे में सोए थे। जोरदार धमाके ने आसपास के गांवों में दहशत फैला दी। प्रारंभिक जांच में डिवाइडर से टकराने के बाद एलपीजी कैप्सूल टैंकर का वॉल्व निकला जिससे गैस रिसाव होने की बात सामने आई है।
कौशांबी जिले के कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के गैस टैंकर में हुए भीषण विस्फोट ने दो दोस्तों का सफर खत्म कर दिया। रातभर साथ काम करने के बाद दोनों एक ही कमरे में सोए। नींद खुली तो पलभर में आग की चपेट में आ गए। एक ने दम तोड़ दिया, दूसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा है।
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कुंवर मऊ निवासी हीरामणि सिंह उर्फ शुभम सिंह (30) पिछले तीन वर्षों से सिहोरी टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर थे। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने अपने दोस्त आलोक सिंह (26) को भी यहां शिफ्ट इंचार्ज के रूप में नौकरी दिलाई थी।
विज्ञापन
2 of 14
गैस टैंकर में धमाके के बाद लगी आग, कार और बाइकें भी जलीं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तब से दोनों साथ रहते, साथ ड्यूटी करते और हर सुख-दुख के साथी बन गए थे। बृहस्पतिवार रात दोनों ने अपनी नाइट शिफ्ट पूरी की। सुबह कमरे में सो रहे थे कि तेज धमाकों से नींद खुली। जैसे ही दोनों ने दरवाजा खोला, सामने आग की विकराल लपटें थीं। बाहर निकलने की कोशिश में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
3 of 14
गैस टैंकर में धमाके के बाद लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया, जहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आलोक सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं शुभम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। हीरामणि सिंह उर्फ शुभम के चाचा माधव प्रताप सिंह ने बताया कि शुभम के परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह, दस वर्षीय बेटा युग और पांच वर्षीय बेटा वेद हैं।उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उधर, आलोक सिंह रायबरेली के पूरे भदौरियन कूढ़ा गांव के रहने वाले थे।
4 of 14
गैस टैंकर में धमाके के बाद लगी आग, कार और बाइकें भी जलीं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरवाजा खुला... सामने थीं आग की लपटें
भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी एक पल में बदल दी। रातभर ड्यूटी के बाद सोए दो कर्मचारियों की नींद तेज धमाके से टूटी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कठौली निवासी कृष्ण पाल मौर्य (23) पिछले पांच वर्षों से टोल प्लाजा पर पर्ची काटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 14
टैंकर में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी मां अनीता देवी ने बताया कि रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक हुए धमाके और अफरा-तफरी के बीच जैसे ही बाहर निकले, आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना उन्हें सुबह करीब नौ बजे मिली, जिसके बाद वह बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन
6 of 14
आगजनी में जली बाइकें व जनरेटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी अतुल मिश्रा (30) भी गंभीर रूप से झुलस गए। उनके भांजे ऋतिक शुक्ला ने बताया कि अतुल पिछले एक वर्ष से टोल प्लाजा पर कार्यरत थे। धमाके के बाद जान बचाने के लिए बाहर निकले, लेकिन आग ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
7 of 14
गैस टैंकर से लगी आग में जला टोल ऑफिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भागकर जान बचाने निकाले कृष्ण पाल और अतुल
धमाके से कांपे ग्रामीण जान बचाने के लिए भागे
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी गैस टैंकर में लगी आग और जोरदार धमाके ने आसपास के गांवों में दहशत फैला दी। धमाके की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है। भय के कारण कई ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
8 of 14
झुलसे लोगों को एंबुलेंस से लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के समय लोग जहां थे, वहीं से अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। हर किसी के मन में यही डर था कि यदि टैंकर में बड़ा विस्फोट हुआ तो आसपास का पूरा इलाका उसकी चपेट में आ जाएगा।
9 of 14
आग में झुलसा टोल कर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एलपीजी टैंकर में विस्फोट, आग लगने से दो लोगों की मौत
कौशाम्बी के मंझनपुर के कोखराज स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह इंडेन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में विस्फोट के साथ आग लग गई। हादसे में मिर्जापुर निवासी चालक धर्मेंद्र (48) जिंदा जल गया। रायबरेली निवासी दूसरे घायल ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों की स्थिति नाजुक है।
10 of 14
आग में झुलसा टोल कर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कानपुर से वाराणसी जा रहा इंडेन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर लेन बदलने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का वाॉल्व निकल गया।
11 of 14
कोखराज टोल प्लाजा पर लगी आग की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पूरे टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में तेजी से गैस फैलने लगी। गैस रिसाव के बीच टैंकर टोल बूथ और सामने खड़े वाहन से टकरा गया। जोरदार धमाके के साथ आग लग गई और पूरा टोल प्लाजा आग की लपटों में घिर गया।
12 of 14
घटना के बाद टोल प्लाजा पर लगी लोगों की भी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चपेट में आने से टोल कर्मी हीरामणि (28), आलोक सिंह (27) निवासी रायबरेली, कृष्ण पाल मौर्य (23) निवासी ललितपुर, अतुल मिश्रा (30) निवासी रीवा और राहगीर अनिल कुमार (30) गंभीर रूप से झुलस गए।
13 of 14
आग में झुलसे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम 5:00 बजे आलोक सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में एक कार और 15 बाइक भी जल गईं।
प्रारंभिक जांच में डिवाइडर से टकराने के बाद एलपीजी कैप्सूल टैंकर का वॉल्व निकला जिससे गैस रिसाव होने की बात सामने आई है। गैस फैलने के बाद विस्फोट और आग लगी। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर और दूसरे घायल ने प्रयागराज के अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक