फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन का कत्ल... खुद भी दी जान: उदयराज के पर्स में मिला फोटो संग ये सामान; कॉल डिटेल में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 20 Nov 2024 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ के मदाफरपुर बाजार में आशिक ने नवविवाहिता को गोली मार खुद को भी उड़ा लिया। चार दिन पहले ही युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद युवती मायके आई थी। इसी दौरान युवक ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
1 of 8
दुल्हन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के कोहड़ौर के मदाफरपुर में गोली लगने से घायल मिली ज्योति के पास से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपी उदयराज की खोजबीन करने लगी। मृतका के परिजनों ने भी घटना के लिए उदयराज को ही जिम्मेदार ठहराया। सिंगठी खालसा पहुंचकर पुलिस ने उदयराज के न मिलने पर उसके पिता श्रीराम वर्मा को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता मदाफरपुर में ही मिला। जिसके बाद पुलिस टीम भागकर फिर घटनास्थल पर पहुंची।

खोजबीन के दौरान घटना के समय खेत में पानी लगाने वाला मुजफ्फर सामने आया। बताया कि उसने तीन गोली चलने की आवाज सुनी टावर के पास दो फायर हुआ। कुछ ही देर में एक व्यक्ति नहर की ओर भागता दिखा लेकिन वह अपने काम में व्यस्त था। नहर के करीब तीसरा फायर हुआ था। जिसके बाद पुलिस नहर की ओर गई। जहां सरपत के झुरमुट के नीचे खेत में उदयराज का शव पड़ा था। 
विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के बाद अफसरों ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण और स्वॉट टीम भी पहुंची। छानबीन के बाद शव को मॉर्चरी भेजा। एसपी ने मृतका की मां गीता को सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिलाया। पहले मृतका की मां ने तहरीर दी। बाद में भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने मृतक उदयराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उदयराज का शव लेकर देर शाम पहुंचे घर
देर शाम उदयराज के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पिता श्रीराम समेत रिश्तेदार शव लेकर घर रवाना हो गए। बेटे का शव देखते ही श्रीमती देवी रोने बिलखने लगी। गांव में मातम पसरा रहा।

 

4 of 8
दुल्हन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पर्स में मिली फोटो, फोन कर बुलाया था
मृतक उदयराज के पैंट में मिले पर्स में आधार कार्ड, पांच सौ रुपये, कुछ कागजात और ज्योति एवं उसका फोटो मिला है। मृतका के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगालने पर पता चला कि मंगलवार भोर में उदयराज ने ज्योति को फोन कर घर के पीछे बुलाया था।
विज्ञापन

5 of 8
मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
दुल्हन की हत्या के बाद की खुदकुशी
प्रतापगढ़ के कोहड़ौर के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार भोर में सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत हो गई। चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोमवार को ही ससुराल से मायके आई थी।

कोहड़ौर के चंदुआडीह निवासी पप्पू वर्मा परिवार के साथ मदाफरपुर बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी ज्योति वर्मा (22) की शादी 15 नवंबर 2024 को अमेठी के पीपरपुर थाना इलाके के रेवणा निवासी जितेंद्र प्रताप पटेल के साथ हुई थी।
 
विज्ञापन

6 of 8
lover killed bride - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार भोर में करीब साढ़े पांच बजे ज्योति शौच के लिए घर के पीछे मोबाइल टावर की ओर निकली। कुछ देर बाद फायर की आवाज सुन पुलिसकर्मी बाजार के लोगों के साथ टावर की ओर पहुंचे। देखा तो ज्योति खून से लथपथ पड़ी थी। सिर, कमर व हाथ में गहरे घाव के निशान थे। करीब ही मोबाइल मिला। खबर मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।
 
विज्ञापन

7 of 8
मदाफरपुर में लड़की के किराये के घर के सामने जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद
आनन-फानन उसे उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर फिर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही ज्योति ने दम तोड़ दिया। इधर, छानबीन के दौरान पुलिस को करीब 200 मीटर दूर नहर के पास खेत में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान उदयराज वर्मा (23) के रूप में हुई। 
विज्ञापन

8 of 8
युवती की की हत्या के बाद बिलखती उसकी मां को सांत्वना देते एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : संवाद
दोनों के बीच कई वर्षों से नजदीकी रिश्ते थे। युवती की हत्या के बाद आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की छानबीन की जा रही है।- डॉ. अनिल कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें