फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति की आराधना करते नजर आएंगे भगवान राम, दिखेंगी बनारस की रामलीला की झलक

Mon, 14 Jan 2019 09:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
Ramlila
कुंभ में इस बार संगम तट पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम शक्ति की आराधना करते नजर आएंगे। यह दृश्य महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता ‘राम की शक्ति पूजा’पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन में दिखेगा। इसी के साथ कुंभ बनारस की सैकड़ों साल पुरानी विश्व विख्यात रामलीला का गवाह भी बनेगा।
विज्ञापन

2 of 4
Ramlila
27 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे वाराणसी की मशहूर रंगमंडली ‘रूपवाणी’ संस्कृति विभाग के मुक्ताकाशीय रंगमंच पर इस नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देगी। राम की शक्ति पूजा को को बैले के विन्यास में पेश करने के लिए अनूठी संगीत रचना तैयार की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
Ramlila
इसमे बनारस की रामलीला के पुटों के साथ बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य छऊ, भरतनाट्यम और कथक जैसी नृत्य शैलियों के रंग एक साथ साकार होंगे। इसके अलावा ‘चित्रकूट’ नृत्य नाटिका का मंचन भी इस रंगमंडल की खास प्रस्तुतियों में से एक होगा। चित्रकूट की प्रस्तुति अगले माह 22 फरवरी को होगी। ‘राम की शक्तिपूजा’ में राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत जैसे प्रमुख पुरुष पात्रों की भूमिकाएं लड़कियां निभाएंगी।
विज्ञापन

4 of 4
Ramlila
राम की भूमिका में स्वाति, लक्ष्मण की भूमिका में काजोल, बाल हनुमान की भूमिका में साखी, विभीषण की भूमिका में वंशिका और देवी के साथ-साथ सीता की भूमिका में नंदिनी दिखाई देंगी। इस नृत्य नाटिका का निर्देशन रूपवाणी के निदेशक व्यमोश शुक्ल करेंगे। अन्य कलाकारों में हनुमान की भूमिका में तापस, सुग्रीव के रूप में विशाल, यूथपति की भूमिका में आकाश देववंशी, जामवंत की भूमिका में जय, नल और नील की भूमिका में आकाश केशरी और अश्विनी होंगो। संगीत जेपी शर्मा और आशीष मिश्र का होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें