तमाम सख्ती के दावे के बावजूद लॉक डाउन में कालाबाजारी का खेल खूब फल-फूल रहा है। कई मुनाफाखोर मनमानी पर उतर आए हैं। गली मोहल्लों के कई परचून व्यापारी स्टॉक छिपाकर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा रहे हैं। 10 किलो खुले आटे का दाम भी ¹360 तक पहुंच गया है। लोगों को नामी कंपनियों का आटा ढूंढने से भी नहीं मिल पा रहा हैै।
36से ¹38 रुपये प्रति किलो में बिकने वाली चीनी का दाम कई इलाकों में 40 से ¹65 रुपये प्रति किलो के बीच हो गया है। कई दुकानों में सरसों का तेल, चावल, अरहर की दाल आदि के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लॉकडाउन की वजह से पुलिस ने शहर के तमाम इलाकों में लोगों को अपने अपने थाना क्षेत्रों तक ही सीमित रखने का प्रयास किया है। ऐसा इसलिए ताकि चौक ,कटरा , सिविल लाइंस जैसे बड़े बाजार की ओर लोगों का रुख कम से कम हो।