फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन चार: आज से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगी दुकानें, इन पर रोक रहेगी जारी

Wed, 20 May 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
59 दिनों के बाद बाजार में रौनक लौटेगी। लॉकडाउन-4 के तहत बुधवार से नई व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत सिविल लाइंस, कटरा तथा सुलेमसराय में रोस्टर के तहत तीन-तीन दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि ऑटो गैरेज, ज्वेलरी, हार्डवेयर, सेनेटरी, इलेक्ट्रानिक्स आदि की दुकानें पूरे जिले में सभी दिन खुलेंगी। दुकानें सुबह नौ से शाम छह बजे के बीच ही खुलेंगी। यह व्यवस्था फिलहाल शनिवार तक के लिए लागू की गई है। इसके बाद व्यापार मंडल के साथ फिर बैठक होगी। उसमें संशोधन की आवश्यकता को देखते हुए अन्य बाजारों एवं दुकानों को खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन-चार की गाइड लाइन सोमवार देर रात जारी कर दी गई थी। इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह व्यापारियों के साथ बैठक हुई। उसमें सुबह सिविल लाइंस, कटरा और सुलेमसराय (मुंडेरा, प्रीतम नगर एवं धूमनगंज सहित) में बाजार खोलने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शाम को दोबारा हुई बैठक में दुकानों के खोलने का रोस्टर तय किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
डीएम ने बताया कि  बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉकडाउन के अन्य निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। गाइड लाइन सभी दुकानदारों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था चार दिनाें के लिए लागू की गई है। इसके बाद व्यापार मंडल के साथ बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, महामंत्री सोहैल अहमद, मो.कादिर, सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, आशीष अरोरा, संजीव जायसवाल, नमन जोत सिंह आदि मौजूद रहे।
 

4 of 8
hotspot area - फोटो : pratapgarh
पूरे जिले में प्रतिदिन खुलने वाली दुकानें (साप्ताहिक बंदी को छोड़कर)
 हार्डवेयर-पेंट, लोहे की दुकान-सरिया-एेंगल आदि, सेनेटरी वेयर, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद,  आटोमोबाइल, आटोपार्ट्स, टायर ट्यूब, फल, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, आटो गैरेज (रिपेयरिंग कार्य गैरेज के अंदर किया जाएगा), टिंबर स्टोर, चश्मे की दुकान, बुक, स्टेशनरी एवं मोहर, फर्नीचर, प्लाइबोर्ड, माइका, ज्वेलरी, कास्मेटिक जनरल स्टोर।
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रोस्टर के तहत क्या होगी व्यवस्था
 ट्रायल के तौर पर शहरी क्षेत्र के सिर्फ सिविल लाइंस, कटरा एवं सुलेमसराय में रोस्टर के तहत कई अन्य प्रकार की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। रोस्टर के तहत सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को इन क्षेत्रों में मोबाइल, बर्तन एवं काकरी, प्रिंटिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर्स, खेल एवं गिफ्ट आइटम की दुकानें खुलेंगी। वहीं मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कम्प्यूटर एवं आईटी प्रोडक्ट्स, रेडीमेड गारमेंट्स  (ट्रायल और एक्सचेंज की सुविधा नहीं होगी), वस्त्रालय एवं साड़ी की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।  सिविल लाइंस में इंदिरा भवन की दुकानों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। इंदिरा भवन की दुकानों के लिए अलग से आदेश जारी होगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
जोमैटो - फोटो : Zomato

खुलेंगे रेस्टोरेंट लेकिन सिर्फ होम डिलेवरी
पूरे जिले में रेस्टोरेंट-किचेन की दुकानें रोजाना खुलेंगी लेकिन वहां बैठकर खाना या नाश्ता नहीं किया जा सकेगा। सिर्फ होम डिलेवरी की सुविधा होगी। मिठाई की दुकानें भी खुलेंगी लेकिन सिर्फ खरीदारी की सुविधा होगी। बस डिपो, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर संचालित कैंटीन आदि भी खुलेंगी लेकिन सिर्फ होम डिलेवरी की अनुमति होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
19 वर्षीय नाई रिजवान
सैलून, जूता-चप्पल, टेलरिंग की दुकानें नहीं खुलेंगी, सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे
सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर, मसाज सेंटर, जूता-चप्पल, टेलरिंग, फोटो स्टेट की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रशास ने नहीं दी है। स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस एवं सरकारी अधिकारियों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली या लॉकडाउन में फंसे पर्यटकों एवं क्वारंटीन करने के उपयोग में आने वाली सर्विसेज को छोड़कर अन्य सत्कार सेवाएं (हॉस्पिटलिटी सर्विसेज) भी प्रतिबंधित रहेंगी। सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल, जिम, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार, एसेंबली हाल तथा इस तरह के अन्य स्थान की गतिविधियां भी स्थगित रहेंगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
arogya setu app - फोटो : ट्विटर।
करना होगा पालन
सभी दुकानदारों एवं कर्मचारियाें को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। ग्राहकों को भी यह ऐप डाउनलोड कराना होगा। प्रतिष्ठान को नियत अंतराल पर  सैनिटाइज किया जाएगा। बिना मास्क के दुकान पर कोई नहीं रहेगा। दुकान में प्रवेश से पहले ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें