जनता कर्फ्यू में रविवार को सबकुछ ठहर गया। न मंदिरों में घंटे बजे न मंस्जिदों में अजान हुई। गुरुद्वारे हों या आर्य समाज के मंदिर या फिर गिरजाघर, हर उपासना स्थलों पर पूजा, आरती व सत्संग स्थगित रहा।
विज्ञापन
2 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
न कहीं दूध न न सब्जियां। कोरोना वायरस से सजगता और मानवता की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत घर से बाजार तक सबकुछ स्वेच्छया बंद रहा। सड़कों पर था तो सिर्फ सन्नाटा।
विज्ञापन
3 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
इक्का-दुक्का लोग साइकिल या बाइक से निकले भी तो ड्यूटी के लिए। इस दौरान लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर से हाथ धोने व घरों से न निकलने का संदेश अपनों तक पहुंचाते रहे।
4 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस के प्रति सजग रहने के लिए संगमनगरी में हर तरफ जागरुकता का असर देखा गया। पीएम के आह्वान पर अमल करते हुए सुबह ही सड़कों पर ‘जनता कर्फ्यू’ लग गया। सुबह न दूध वालों ने दरवाजा खटखटाया न फल व सब्जियों से भरे ठेले वालों ने गलियों में आवाज लगाई।
विज्ञापन
5 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
स्नान-ध्यान के साथ ही लोग घरों में ईश्वर की आराधना में जुट गए। पत्रिका चौराहे से लगी कॉलोनी के निवासी पीडीए के सेवानिवृत्त वित्त अधिकारी गिरिजाशंकर मिश्र ने बताया कि वर्षों बाद पहली बार उन्होंने अपने कार चालक समेत कुक व अन्य सेवादारों को जनता कर्फ्यू की वजह से छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन
6 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
इस वजह से घर के सारे काम खुद ही निबटाने में व्यस्त रहे। खाली समय में कोरोना महामारी के खात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की। विनायक ली अपार्टमेंट की रीता चौरसिया बताती हैं उन्होंने अपने जीवन में ऐसी बंदी कभी नहीं देखी थी। पहली बार इस आपदा से बचने के लिए लोग इतना चौकन्ना नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
रोना के खिलाफ आह्वान में हर कोई शामिल नजर आया। इस दिन सिविल लाइंस, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, लूकरगंज समेत अन्य इलाकों के अपार्टमेंट परिसर में भी सन्नाटा छाया रहा। व न लोगों के कार चालक आए न खाने बनाने और बर्तन -कपड़ों की धुलाई करने वाले। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छा गया।
8 of 15
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री की अपील पर सिविल लाइंस से लेकर पुराने शहर कटरा और चौक तक एक भी दुकान के शटर नहीं खुले। हमेशा भीड़ से खचाखच भरी रहने वाली चौक,लोकनाथ, जवाहर स्वक्वायर, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज, जीरोरोड, लीडर रोड, जानसेनगंज, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, नुरुल्लाहरोड, कटरा से लेकर बैरहना और संगम तक जनता कर्फ्यू में सबकुछ बंद रहा।
9 of 15
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजाते लोग।
- फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के दौरान चौक घंटाघर क्षेत्र में पसरा संनाटा आम दिनों में यहां पर खरीदारी को लोगों की भीड़ जुटती है।
10 of 15
ट्रेनें बंद होने से प्रयाग स्टेशन पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
ट्रेनें बंद होने से प्रयाग स्टेशन पर छाया सन्नाटा।
11 of 15
आम दिनों में भीड़ से पटा रहने वाला प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सरदार पटेल मार्ग का जनता कर्फ्यू के दिन कुछ नजारा इस तरह रहा।
- फोटो : prayagraj
ट्रेनें बंद होने से प्रयाग स्टेशन पर छाया सन्नाटा।
12 of 15
आम दिनों में भीड़ से पटा रहने वाला प्रयागराज के खुल्दाबाद का चौराहा इस तरह वीरान दिखा।
- फोटो : prayagraj
आम दिनों में भीड़ से पटा रहने वाला प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सरदार पटेल मार्ग का जनता कर्फ्यू के दिन कुछ नजारा इस तरह रहा।
13 of 15
जनता कर्फ्यू के दौरान सिविल लाइंस इलाके में बंद पड़ा मॉल।
- फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के दौरान सिविल लाइंस इलाके में बंद पड़ा मॉल।
14 of 15
जनता कर्फ्यू के दौरान सिविल बस अड्डे पर बंदी के कारण परेशान यात्री।
- फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के दौरान सिविल लाइंस इलाके में बंद पड़ा मॉल।