prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इस संबंध में अस्पतालों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। मेडिकल स्टाफ अस्पताल कम से कम चीजें लेकर आए। पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटाप, चेन आदि में से जो बहुत ही जरूरी हो, उसे ही लेकर आए। वार्ड में भर्ती मरीजों को बेड पर ही रहने और किसी भी अन्य चीजों को छूने से मना करें।